Environment Conservation के लिए एक लाख पेड़ लगाएगा MHADA, पर्यावरण बचाने के लिए पूरे महाराष्ट्र में शुरू हुआ अभियान

The CSR Journal Magazine
महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पूरे राज्य में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और वृक्ष संरक्षण अभियान शुरू किया है। वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर MHADA ने इस वर्ष एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया है। अभियान की शुरुआत मंगलवार को मुंबई के बांद्रा पूर्व स्थित MHADA मुख्यालय से हुई, जहां उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने 30 बहावा (अमलतास) के पौधे लगाए।

Environment Conservation and Tree Plantation by MHADA: पर्यावरण बचाने का बड़ा संकल्प

MHADA का कहना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य शहरों में हरियाली बढ़ाना, जैव विविधता को सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करना है। मुख्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ ही पक्षियों और जानवरों के लिए चार स्थानों पर पानी और भोजन की व्यवस्था भी शुरू की गई है।

हर साल हजारों किलो कार्बन डाइऑक्साइड होगा कम

MHADA CEO and VP Sanjeev Jaiswal, IAS ने बताया कि लगाए गए 30 बहावा के पेड़ भविष्य में पक्षियों, मधुमक्खियों और तितलियों के लिए प्राकृतिक आश्रय बनेंगे। इन पेड़ों से हर साल 3,000 किलो से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) का अवशोषण होगा और करीब 15,000 किलो ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। उनका विश्वास है कि MHADA मुख्यालय का परिसर आने वाले समय में बांद्रा का “ग्रीन लंग्स” बनेगा।

Environment Conservation and Tree Plantation by MHADA: राज्यभर में तेजी से चल रहा पौधारोपण

MHADA के सभी क्षेत्रीय मंडलों ने अभियान शुरू कर दिया है। अब तक नासिक मंडल ने 10,000 पेड़ लगाए। कोकण मंडल ने लगभग 4,000 पौधे लगाए। पुणे मंडल ने करीब 3,000 पौधों का रोपण किया। नागपुर मंडल ने 1,000 पौधे लगाए। छत्रपति संभाजीनगर मंडल ने 500 पौधों से अभियान शुरू किया और अगले सप्ताह 10,050 पौधे लगाने की योजना बनाई है।
मुंबई मंडल ने 4,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 500 पौधे लगाए जा चुके हैं।

देशी पौधों और मियावाकी तकनीक पर जोर

MHADA ने सभी मंडलों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय जलवायु के अनुसार देशी प्रजातियों, फलदार और 5 से 6 फीट ऊंचे स्वस्थ पौधों को प्राथमिकता दी जाए। मुंबई महानगर क्षेत्र में खाली और अनुपयोगी जमीन पर Miyawaki Forest विकसित करने की भी योजना बनाई गई है, जिससे कम जगह में घने शहरी जंगल तैयार किए जा सकें।

Environment Conservation and Tree Plantation by MHADA: हर पेड़ की होगी निगरानी

अभियान के तहत लगाए जाने वाले सभी पेड़ों का Geo Tagging किया जाएगा, ताकि उनकी वृद्धि और देखभाल पर लगातार नजर रखी जा सके। स्थानीय निकायों, ग्राम पंचायतों, RWA, हाउसिंग सोसायटी, NGO और आम नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। MHADA ने बताया कि पिछले वर्ष राज्यभर में करीब 1.5 लाख पेड़ लगाए गए थे। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत पेड़ आज भी सुरक्षित हैं, जबकि 1.14 लाख से अधिक पेड़ों का जियो-टैगिंग भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos