ED की बड़ी कार्रवाई: ड्रग सिंडिकेट से जुड़े ₹142 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

The CSR Journal Magazine
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंटरनेशनल ड्रग तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और मिजोरम में छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान ₹142 करोड़ से ज्यादा की संदिग्ध रकम का पता चला है। यह कार्रवाई PMLA एक्ट के तहत की गई, जिसमें म्यांमार से भारत में फैले एक बड़े क्रॉस-बॉर्डर ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ। ED की यह जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा किए गए मामले के आधार पर शुरू की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा

जांच का प्रारंभ उस वक्त हुआ जब 21 अगस्त 2025 को मिजोरम में NH-06A पर एक गाड़ियों के काफिले को रोका गया। उस दौरान NCB ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया, जिसमें करीब 49.101 किलो मेथामफेटामाइन और 40 ग्राम हेरोइन शामिल थी। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

133 करोड़ की संदिग्ध रकम और फर्जी कंपनियां

ED ने आरोप लगाया कि इस ड्रग नेटवर्क में म्यांमार से मेथामफेटामाइन की तस्करी की जा रही थी। यह तस्करी मिजोरम के बॉर्डर से की जाती थी और फिर त्रिपुरा में ड्रग रिसीवर्स को भेजी जाती थी। जांच में 142 करोड़ रुपए से ज्यादा के संदिग्ध लेन-देन का पता चला, जो फर्जी कंपनियों, बैंक अकाउंट्स और हवाला नेटवर्क के जरिए छिपाए जा रहे थे।

छापेमारी के दौरान गिरफ्तारियां

मुख्य आरोपियों में चिंतुआंग और जब्रुल हक पहले ही एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ED ने जिन चार ठिकानों पर छापेमारी की, उनमें त्रिपुरा के सोनामुरा में रहने वाले अनवर हुसैन और जाशिम मियां शामिल हैं, जिन्हें तत्कालीन ड्रग खेप के रिसीवर बताया जा रहा है।}

पश्चिम बंगाल में छापेमारी की कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भी छापेमारी की गई, जहां रिजू एंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर चैताली दास के ठिकाने पर जांच की गई। ED को संदेह है कि इस फर्म का इस्तेमाल अपराध से कमाए गए पैसों को आगे भेजने के लिए किया गया था। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को 25 से ज्यादा CCTV कैमरे मिले, जो भारत-बांग्लादेश सीमा की निगरानी के लिए लगाए गए थे।

आगे की जांच में जुटा ED

ED ने CRPF और BSF की मदद से संदिग्ध ठिकानों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और अन्य सबूत जब्त किए हैं। जांच एजेंसी अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और ड्रग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पहचान कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos