मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। योगी सरकार ने अब तक रिकॉर्ड 16.35 लाख निराश्रित गोवंश को संरक्षण देकर प्रदेश को इस दिशा में राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित किया है। इससे पहले किसी भी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में गोवंश के संरक्षण की व्यवस्थित और प्रभावी व्यवस्था नहीं देखी गई। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेशभर में 7500 से ज्यादा गोआश्रय स्थल बनाए गए हैं। इन गोआश्रयों में गोवंश के लिए चारा, स्वच्छ पानी, इलाज और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। सरकार ने हर जिले में गो संरक्षण समितियों का गठन किया है, जिनकी निगरानी की जिम्मेदारी सीधे जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई है। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है।
पशुपालकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना और पोषण मिशन के तहत अब तक 1,13,534 पशुपालकों को 1,81,339 गोवंश दिए जा चुके हैं। इससे एक तरफ निराश्रित गोवंश को सहारा मिला, वहीं दूसरी ओर पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी हुई। सरकार ने गोवंश संरक्षण को केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि ग्रामीण आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण से भी जोड़ा है।
गो तस्करी पर सख्ती, कानून-व्यवस्था मजबूत
सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेशभर में गो तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में तस्करों की गिरफ्तारी, वाहनों की जब्ती और नेटवर्क तोड़ने की कार्रवाई से गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। इससे कानून-व्यवस्था भी मजबूत हुई है। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के अनुसार, गोवंश संरक्षण के लिए योगी सरकार ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। आज उत्तर प्रदेश Cow Protection, Gaushala, Stray Cattle Management और Cow Welfare Scheme जैसे विषयों में पूरे देश के लिए उदाहरण बन चुका है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
A 19-year-old male student preparing for the National Eligibility cum Entrance Test (NEET) reportedly died by suicide in Uttar Pradesh. This tragic incident occurred...
A 30-year-old woman, identified as Saeba, who was seven months pregnant, allegedly took her own life by consuming poison in Uttar Pradesh. The incident...