मुंबई महानगरपालिका (BMC Mayor Election) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और बीजेपी की संभावित युति को लेकर चल रही अटकलों पर खुद राज ठाकरे ने विराम लगा दिया है। MNS प्रमुख राज ठाकरे ने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ नहीं जाएगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही तमाम चर्चाएं खत्म हो गई हैं।
मैं साफ कह रहा हूं, बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे – Raj Thackeray
एमआईजी क्लब में मनसे की एक अहम बैठक के बाद राज ठाकरे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या मनसे बीएमसी मेयर चुनाव में बीजेपी का समर्थन करेगी, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया मैं बता रहा हूं ना, हम बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। राज ठाकरे के इस बयान ने MNS-BJP Alliance को लेकर फैल रही अफवाहों पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है।
क्यों तेज थीं गठबंधन की चर्चाएं
दरअसल, बीएमसी मेयर चुनाव (BMC Mayor Election Mumbai) को लेकर बीजेपी की तरफ से बड़े राजनीतिक दांव खेले जाने की चर्चा थी। कहा जा रहा था कि बीजेपी विपक्षी दलों के पार्षदों को तोड़ने या छोटे दलों का समर्थन लेने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में मनसे के बीजेपी के साथ जाने की बातें भी सामने आई थीं। हालांकि, अब राज ठाकरे के बयान के बाद साफ हो गया है कि मनसे अपनी अलग और स्वतंत्र राजनीतिक लाइन पर चलने वाली है।
स्वाभिमान और नीति पर आधारित फैसला
राज ठाकरे ने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि मनसे के फैसले किसी दबाव या राजनीतिक फायदे के लिए नहीं होते। पार्टी की नीति, विचारधारा और स्वाभिमान को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिए जाते हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान मनसे के कोर वोटर्स को एक मजबूत संदेश देता है कि पार्टी किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।
बदलेगा बीएमसी चुनाव का गणित
राज ठाकरे के इस स्टैंड के बाद बीएमसी मेयर चुनाव की राजनीतिक गणित (Mumbai Municipal Corporation Politics) बदल सकती है। अगर मनसे बीजेपी के साथ नहीं जाती है, तो विपक्षी खेमे को मजबूती मिल सकती है और चुनाव और भी रोचक हो सकता है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि बाकी दल इस नए सियासी हालात में अपनी रणनीति कैसे तय करते हैं।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan has been hailed as a triumph for the student movement by Shiv Sena (UBT) chief Uddhav...
Raj Thackeray, the chief of Maharashtra Navnirman Sena (MNS), has urged party members and supporters to join the 'Tiranga March' scheduled for July 26...
Raj Thackeray, the chief of the Maharashtra Navnirman Sena (MNS), and Uddhav Thackeray, chief of Shiv Sena (UBT), have raised significant concerns regarding the...