आतंकवाद पर प्रहार, कश्मीर के शाहगुंड हाजिन में हथियारों के साथ ‘खोसा’ गिरफ्तार

The CSR Journal Magazine
जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर शाहगुंड हाजिन में एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। जम्मू-कश्मीर के हाजिन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 45वीं बटालियन और क्विक एक्शन टीम (QAT) ने सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (13 RR) के साथ मिलकर यह ऑपरेशन किया।

सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन

छापे के दौरान सहगुंड जंगल क्षेत्र में सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस विभाग के अनुसार, कंपार्टमेंट नंबर-19 में चलाए गए अभियान में विभिन्न हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इसमें एक चीनी ग्रेनेड, दो यूबीजीएल राउंड, 60 AKM राउंड और दो AKM मैगज़ीन शामिल हैं।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद यूसुफ डार उर्फ खोसा के रूप में हुई है। ये व्यक्ति शाहगुंड हाजिन के गुलशन मोहल्ला का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद यूसुफ डार पेशे से मजदूर है। आरोपी के खिलाफ थाना हाजिन में FIR संख्या 68/2026 दर्ज की गई है, जिसमें UA(P) एक्ट की धाराएं 13, 18, 39 और आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 शामिल हैं।

आगे की जांच जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों और उनके मददगारों की गतिविधियों का मुकाबला करना है। इन गतिविधियों को नाकाम करने और weapons/ ammunition की जब्ती के लिए यह अभियान चलाया गया है। पुलिस की जांच अभी भी जारी है।

नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई

वहीं, जम्मू पुलिस ने बिशनाह क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। ड्रोन के माध्यम से गिराई गई लगभग 3 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है। पिछले कुछ दिनों से इलाके में ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ गिराने की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर पुलिस ने सतर्कता दिखाई और कार्रवाई की।

सुरक्षा में सुधार

पुलिस ने लगातार निगरानी और सख्त नाकेबंदी की थी, जो इस ऑपरेशन में मददगार साबित हुई। पुलिस ने ड्रोन से गिराए गए संदिग्ध पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया और तस्करों के हाथों लगने से पहले ही उन्हें नाकाम कर दिया।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos