PM मोदी आज लॉन्च करेंगे नशा मुक्त युवा अभियान: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा

The CSR Journal Magazine
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे। यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें अपने समाज के लिए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। यह आयोजन अगले 100 हफ्तों तक चलेगा, जिसमें हर रविवार देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नशे के गंभीर नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा, साथ ही नशा मुक्त भारत का संदेश फैलाया जाएगा।

देशभर में युवा जुड़ेंगे

इस अभियान में देश के 10 हजार से ज्यादा स्थानों पर युवा भाग लेंगे। MY Bharat, NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) के स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, NGO, उद्योग संगठनों के युवा प्रकोष्ठ और 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों के लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे। यह बड़े पैमाने पर युवाओं को जोड़ने का प्रयास है, ताकि वे नशे के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठाएं।

जन आंदोलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

सरकार का उद्देश्य इस अभियान के जरिए नशे के खिलाफ जन आंदोलन का निर्माण करना है। इसके तहत स्कूल, कॉलेज, युवा संगठन, सामाजिक संस्थाएं, उद्योग संगठन और आध्यात्मिक संस्थाएं एक साथ मिलकर काम करेंगे। यह जरूर का प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़े और नशे के खिलाफ एक सामूहिक जागरूकता फैलाई जाए।

कार्यक्रमों का विस्तृत आयोजन

हर रविवार, देश भर में नशा मुक्त युवा अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें युवाओं को नशे के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे वे नशे की लत से बच सकें। कार्यक्रम में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ, वर्कशॉप्स और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को एक नई दिशा देना है, जिससे वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

समाज में बदलाव का संदेश

इस नशा मुक्त युवा अभियान का संदेश सिर्फ नशे के खिलाफ है, बल्कि यह युवाओं को समाज में बदलाव लाने के लिए भी प्रेरित करता है। मोदी सरकार का मानना है कि युवा अपनी सक्रियता और ऊर्जा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन कर सकते हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवा नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित करें।

आगे का रास्ता

नशा मुक्त युवा अभियान शुरू होने के साथ ही युवा वर्ग के बीच बातचीत और जागरूकता का नया दौर शुरू होगा। यह अभियान न केवल नशे के खिलाफ है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। इससे यह दिखाई देगा कि जब युवा एकजुट होते हैं, तो वे किसी भी समस्याओं से लड़ सकते हैं। ऐसे में हर युवा को इस अभियान में ढेर सारी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos