Barsana Lathmar Holi 2026, Rangotsav in Braj: मथुरा के बरसाना में इस बार ‘रंगोत्सव 2026’ का नजारा देखते ही बन रहा था। राधा रानी की नगरी पूरी तरह अबीर-गुलाल से सराबोर दिखी। शाम करीब पांच बजे विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन हुआ, जहां नंदगांव के हुरियारों पर बरसाना की हुरियारिनों ने प्रेम भरी लाठियां बरसाईं। हर ओर ‘राधे-राधे’ और ‘कृष्ण कन्हैया लाल की जय’ के जयकारे गूंजते रहे।
Barsana Lathmar Holi 2026, Rangotsav in Braj: हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
इस अनोखे आयोजन को और भव्य बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से हुरियारों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। देश-विदेश से लाखों लोग इस ऐतिहासिक उत्सव के साक्षी बनने पहुंचे। योगी सरकार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सुरक्षा इंतजामों को विशेष रूप से मजबूत किया।
5000 साल पुरानी परंपरा
मान्यता है कि यह परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। जब भगवान श्रीकृष्ण अपने सखाओं के साथ बरसाना आए थे, तब राधा रानी की सखियों ने उन्हें लाठियों से खदेड़ा था। उसी की याद में आज भी यह अनोखी होली खेली जाती है। ब्रज में होली बसंत पंचमी से शुरू होकर करीब 45 दिनों तक चलती है, जिसमें लठामार होली सबसे बड़ा आकर्षण होती है।
प्रिया कुंड पर दामाद जैसा स्वागत
नंदगांव के हुरियारों का प्रिया कुंड पर दामाद की तरह स्वागत किया गया। उन्हें मिठाई, पकोड़े, ठंडाई और भांग परोसी गई। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मांचल पर्वत स्थित श्री लाडली किशोरी मंदिर में जाकर होली खेलने की अनुमति ली।
Barsana Lathmar Holi 2026, Rangotsav in Braj: अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था
लाखों की भीड़ को देखते हुए 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। प्रशासन के सख्त इंतजामों के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बरसाना की यह लठामार होली एक बार फिर प्रेम, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम बन गई।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
A 23-year-old man was killed in a brutal incident following a quarrel over Holi celebrations, according to police officials. The victim, identified as Kalu,...
A Conservative Member of Parliament in the United Kingdom has called on the Labour government to address increasing tensions within the community following an...