Anant Ambani visits Tirupati Balaji Temple: रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने तिरुमाला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन कर एक बड़ा सेवा संकल्प लिया है। दर्शन के बाद उन्होंने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को करीब 27.5 करोड़ रुपये की लागत से 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने की घोषणा की। यह पहल श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। Anant Ambani visits Tirumala Sri Venkateswara Swami Temple.


