भारत-पाक सीमा पर ‘चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड’ का बड़ा ऐलान

The CSR Journal Magazine
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-पाक सीमा पर ‘चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड’ और ‘टेरिटोरियल सुरक्षा’ मॉडल का ऐलान किया है। इस नई रणनीति के तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF), स्थानीय जनता, प्रशासन और सेना मिलकर सीमाओं को सुरक्षित करेंगे। यह घोषणा उन्होंने गुजरात के भुज में G-7 बॉर्डर आउट पोस्ट में BSF के जवानों से बातचीत के दौरान की। इस मौके पर उन्होंने G-7 और G-13 बॉर्डर आउट पोस्ट का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में कई उच्च अधिकारी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद थे।

स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट से होगी सुरक्षा मजबूती

अमित शाह ने बताया कि ‘स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत ड्रोन, रडार और सेंसर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि BSF जवानों को देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान मिलता है और उनके बलिदान को याद किया जाना चाहिए। पिछले 60 वर्षों में BSF ने कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा की है।

टेरिटोरियल सुरक्षा मॉडल का लाभ

गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए पारंपरिक सुरक्षा के बजाय टेरिटोरियल सुरक्षा का नया मॉडल लागू करने की बात की। इस मॉडल के तहत BSF के साथ स्थानीय जनता, सिविल प्रशासन, राज्य पुलिस और सेना की भागीदारी होगी। इसके लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और निगरानी के लिए हाई-टेक सिस्टम स्थापित होंगे।

हरामी नाला और सरक्रीक में सुरक्षा बढ़ी

अमित शाह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरामी नाला और सरक्रीक क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत किया गया है। इस क्षेत्र में तकनीकी निगरानी, कनेक्टिंग रोड, वॉच टावर और सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे सुरक्षा स्थिति में सुधार आया है।

बंगाल में फेंसिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा

गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल सीमा पर फेंसिंग की अधूरी कार्य की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब जमीन उपलब्ध कराने के लिए सहमति बन गई है और मुख्यमंत्री ने फेंसिंग के लिए जल्द कदम उठाने का फैसला किया है। इससे घुसपैठ पर रोक लगाई जा सकेगी।

BSF केंद्र पर आम जनता का सहयोग

बनासकांठा में आम जनता के लिए बनाए गए BSF केंद्र का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले महीने 2.5 लाख से अधिक लोगों ने इस केंद्र का दौरा किया है। महिलाओं ने इस केंद्र में अपने बच्चों को BSF में भर्ती कराने की इच्छा व्यक्त की है। अब फीडबैक सिस्टम को ऑनलाइन भी किया जाएगा।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos