Thane Amazon Data Center विवाद: कंपनी ने दी सफाई, कहा- सभी मंजूरियों के बाद हुई पेड़ों की कटाई 

The CSR Journal Magazine
Thane के बालकुम में प्रस्तावित Amazon Data Center परियोजना को लेकर जारी विवाद के बीच कंपनी ने पहली बार अपनी आधिकारिक सफाई दी है। कंपनी का दावा है कि परियोजना के लिए की गई पेड़ों की कटाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया और सभी आवश्यक सरकारी मंजूरियों के बाद ही की गई है। साथ ही काटे गए हर पेड़ के बदले उससे अधिक संख्या में स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं।

Thane Amazon Data Center: स्थानीय लोगों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं का विरोध

बालकुम में बनने वाले इस डेटा सेंटर का स्थानीय हाउसिंग सोसाइटियों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और नागरिक संगठनों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इस परियोजना से इलाके में ट्रैफिक जाम, ध्वनि और वायु प्रदूषण, साथ ही बिजली और पानी पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। इस मुद्दे को लेकर सांसद नरेश म्हस्के ने भी ठाणे नगर निगम और जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर काम रोकने और पेड़ों की कटाई की जांच की मांग की है।

Amazon का दावा- बिजली और पानी पर नहीं पड़ेगा असर

कंपनी ने स्पष्ट किया कि डेटा सेंटर के लिए बिजली स्थानीय घरों या व्यावसायिक उपभोक्ताओं के ग्रिड से नहीं ली जाएगी। इसके लिए बिजली कंपनी के सहयोग से अलग हाई-वोल्टेज सब-स्टेशन बनाया जाएगा। पानी के इस्तेमाल को लेकर भी कंपनी ने कहा कि ठाणे सहित भारत में उसके डेटा सेंटरों में कूलिंग के लिए पानी का उपयोग नहीं किया जाता। साथ ही स्थानीय नागरिकों के पीने के पानी का इस्तेमाल भी किसी प्रकार से नहीं होगा।

Thane Amazon Data Center: ‘Water Positive’ होने का दावा

Amazon ने कहा कि वह भारत में “Water Positive” कंपनी बन चुकी है। यानी कंपनी जितना पानी इस्तेमाल करती है, उससे अधिक पानी विभिन्न जल संरक्षण परियोजनाओं के माध्यम से समाज को वापस उपलब्ध कराती है। कंपनी का कहना है कि वह ऊर्जा और पानी की खपत कम करने के लिए वैश्विक पर्यावरणीय मानकों का पालन कर रही है।

पर्यावरण मंजूरियां सार्वजनिक होने का दावा

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, परियोजना से जुड़ी सभी पर्यावरणीय मंजूरियां और आवश्यक दस्तावेज केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के “परिवेश” पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि परियोजना का हर चरण कानून और पर्यावरणीय नियमों के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos