योगी सरकार का बड़ा फैसला: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मिलेगा घर और मुफ्त इलाज

The CSR Journal Magazine
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तीन तलाक, एसिड अटैक और निराश्रित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। सरकार इन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से जोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन मिल सके। महिला कल्याण विभाग ने इस योजना के तहत डेटा एकत्रित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी योग्य महिला इन सुविधाओं से वंचित न रहे।

डेटा संग्रहण की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर महिला कल्याण विभाग ने एक व्यापक डेटा संग्रहण प्रक्रिया का काम शुरू कर दिया है। इसमें तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़िताओं के साथ-साथ निराश्रित महिलाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इसके माध्यम से, सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जाए। शासन स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश और शासनादेश (जीओ) इस प्रक्रिया को गति देने के लिए बनाए जा रहे हैं।

सरकारी योजनाओं से मिली राहत

महिला कल्याण विभाग ने पीड़ित महिलाओं का सत्यापन काम शुरू कर दिया है। इससे लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। योगी सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी योग्य महिला को केवल जानकारी की कमी या जटिलताओं के कारण सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को तीन तलाक या एसिड अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा है, और जिनके पास स्थायी आवास नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। इसके साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उन्हें स्वस्थ रहने के लिए भी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सुरक्षित जीवन का निर्माण

विशेष रूप से एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को दीर्घकालिक चिकित्सा, सर्जरी और पुनर्वास की आवश्यकता होती है। वहीं, तीन तलाक से प्रभावित महिलाएं अक्सर आर्थिक और सामाजिक दबाव का सामना करती हैं। इस दृष्टिकोण से योगी सरकार आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करके उनके जीवन को बेहतर और सुरक्षित बनाने का प्रयास कर रही है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos