UP Power Cut Electricity Crisis: कुछ तो बताओ योगी जी, बिजली संकट पर यूपी की मौनी सरकार से ख़फ़ा जनता

The CSR Journal Magazine
UP Power Cut Electricity Crisis: गांव तो छोड़ दीजिये, राजधानी लखनऊ में भी बिजली की हालत खराब है। 24 घंटों बिजली आपूर्ति की दम भरने वाली योगी सरकार क्यों बिजली देने में फेल हो रही है, इसका जवाब देने के लिए योगी जी के पास कोई है ही नहीं है। आलम ये है कि योगी को बाबा-बाबा कहने वाली जनता का गुस्सा फुट रहा है। उत्तर प्रदेश में दिन हो या रात कभी भी बिजली गुल हो जाती है। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में घंटों की कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि गुस्साई जनता अब बिजली उपकेंद्रों का घेराव करने लगी है।

राहत की बजाय बिजली घर के कर्मचारियों को संरक्षण

जनता को राहत देने के बजाय Yogi Adityanath सरकार ने लखनऊ के 31 संवेदनशील बिजली उपकेंद्रों पर PAC तैनात करने का फैसला लिया है। बिजली व्यवस्था की समीक्षा बैठक में प्रशासन ने साफ कहा कि अब बिजलीघरों पर हंगामा, पथराव या कर्मचारियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

UP Power Cut Electricity Crisis: भीषण गर्मी में जनता परेशान

राजधानी लखनऊ में तेज गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। कई इलाकों में रातभर बिजली गायब रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि उमस और गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कई इलाकों में लोग बिजली उपकेंद्रों तक पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन का आरोप है कि कुछ अराजक तत्व जानबूझकर बिजली आपूर्ति बहाल करने में बाधा डाल रहे हैं।

31 बिजली उपकेंद्रों पर PAC तैनात

जिलाधिकारी विशाख ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि संवेदनशील बिजलीघरों पर चौबीसों घंटे पुलिस और PAC की तैनाती की जाए। जिन उपकेंद्रों को संवेदनशील माना गया है उनमें लौलाई, शिवपुरी चिनहट, उतरेटिया, अंबेडकर उपकेंद्र, राजाजीपुरम, दुबग्गा, इंजीनियरिंग कॉलेज और विकासनगर जैसे इलाके शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है ताकि वे बिना दबाव के काम कर सकें।

UP Power Cut Electricity Crisis: विपक्ष को मिला नया मुद्दा

बिजली संकट को लेकर अब सरकार पर सवाल भी उठने लगे हैं। विपक्ष का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है और जनता परेशान हो रही है। वहीं सरकार दावा कर रही है कि हालात को संभालने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos