Shah Rukh Khan एक बार फिर चर्चा में हैं। Hurun India Rich List 2025 के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस उपलब्धि के साथ वह ग्लोबल स्तर पर बिलेनियर क्लब में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता बताए जा रहे हैं।
‘मन्नत’ की कीमत में जबरदस्त उछाल
बॉलीवुड के किंग खान ने वर्ष 2001 में मुंबई के बांद्रा स्थित अपना प्रसिद्ध बंगला Mannat करीब 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। सेलिब्रिटी वेल्थ मैनेजर दीपक वाजीरानी के मुताबिक, आज इस बंगले की अनुमानित कीमत 300 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। फिलहाल ‘मन्नत’ में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से रेनोवेशन का काम चल रहा है। महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) से मंजूरी मिलने के बाद इसमें दो नए फ्लोर जोड़े जा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह बंगला 6 मंजिला इमारत बन जाएगा।
IPL टीम KKR की बढ़ी वैल्यू
शाहरुख खान की आईपीएल टीम Kolkata Knight Riders (KKR) भी उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा है। टीम की मौजूदा वैल्यू शुरुआती निवेश की तुलना में 40 से 50 गुना तक बढ़ चुकी है। KKR ने आईपीएल में कई बार खिताब जीतकर अपनी ब्रांड वैल्यू को लगातार मजबूत किया है।
फिलहाल पाली हिल में रह रहे शाहरुख़
‘मन्नत’ में चल रहे निर्माण कार्य के कारण शाहरुख खान अपने परिवार के साथ बांद्रा के Pali Hill इलाके में एक चार मंजिला लग्जरी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। इस अपार्टमेंट का मासिक किराया करीब 24 लाख रुपयेबताया जा रहा है। वहीं, स्टाफ के रहने के लिए उनकी पत्नी Gauri Khan ने अलग से एक अपार्टमेंट 1.35 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर लिया है।
फिल्मों के साथ बिजनेस में भी मजबूत पकड़
शाहरुख खान केवल फिल्मों से ही नहीं, बल्कि प्रोडक्शन हाउस, ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल टीम और रियल एस्टेट निवेश से भी बड़ी कमाई करते हैं। उनकी कंपनी Red Chillies Entertainment फिल्म निर्माण और वीएफएक्स के क्षेत्र में सक्रिय है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में भी शाहरुख खान की संपत्ति और ब्रांड वैल्यू में इजाफा जारी रहेगा। बॉलीवुड में तीन दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहने के बाद भी उनकी लोकप्रियता और आर्थिक मजबूती दोनों लगातार बढ़ रही हैं।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Actor Susmita Mukherjee recently opened up about her experiences working in C-grade films during a challenging period aimed at repaying a Rs 1 crore...