अब ये तय हो चुका है कि मुंबई का अगला मेयर कौन होगा। इस बार मेयर पद महिला (जनरल कैटेगरी) के लिए आरक्षित है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सीनियर कॉर्पोरेटर रितु तावड़े अब मुंबई की मेयर बनने जा रही है। BMC देश की सबसे अमीर नगर निगम मानी जाती है, इसलिए Mumbai Mayor Election का राजनीतिक महत्व सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर महाराष्ट्र की राजनीति पर भी पड़ता है।
मेयर रितु तावड़े कौन हैं Who is Mumbai Mayor Ritu Tawde
रितु तावड़े BJP की सीनियर कॉर्पोरेटर हैं और नगर निगम की राजनीति में उन्हें एक अनुभवी नेता माना जाता है। उनका राजनीतिक सफर साल 2012 से शुरू होता है, जब वह वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीतकर पहली बार BMC पहुंचीं। इसके बाद 2017 के चुनाव में उन्होंने घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से जीत दर्ज की और अपनी मजबूत पकड़ साबित की। ताजा BMC चुनाव 2025 में रितु तावड़े ने वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की, जिससे यह साफ हो गया कि उनकी जमीनी पकड़ लगातार बनी हुई है।
BMC में अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं रितु तावड़े
रितु तावड़े सिर्फ चुनाव जीतने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने BMC के भीतर अहम जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। वह मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के स्कूलों, शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यही प्रशासनिक अनुभव उन्हें मेयर पद के लिए और मजबूत बनाता है। महिला आरक्षण, संगठनात्मक संतुलन, BMC का अनुभव और प्रशासनिक समझ इन सभी पैमानों पर रितु तावड़े खरी उतरी, उसके बाद उनके नाम पर सहमति बनी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The recent announcement regarding the iPhone 17 has highlighted a substantial reduction in its price, which presents an opportunity for consumers looking to purchase...
Masala chai has been officially recognised as the world's best tea in the latest edition of the food guide TasteAtlas, confirming its esteemed status...