मुंबई के वर्ली स्थित NSCI डोम में शनिवार रात से रविवार तड़के चले एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान माहिम निवासी वृषभ गांगुर्डे के रूप में हुई है। इस घटना में एक 31 वर्षीय महिला भी शामिल थी, जिसकी तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ‘क्लांगकुन्स्टलर ऑल नाइट लॉन्ग’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, जांच में अब तक ड्रग्स के बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं।
महिला की हालत स्थिर, लेकिन वजह अस्पष्ट
पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान वृषभ की तबियत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- Mumbai News

