म्हाडा के लोकशाही दिन में मिला 12 साल पुरानी समस्या का त्वरित समाधान  

The CSR Journal Magazine
मुंबई में म्हाडा (MHADA) की ओर से सोमवार को बांद्रा पूर्व स्थित गृहनिर्माण भवन में 17वां लोकशाही दिन आयोजित किया गया। इस दौरान नागरिकों की समस्याओं से जुड़े कुल 2 मामलों पर सुनवाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता म्हाडा के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने की।

12 साल पुराने घर के मामले में मिला राहत का आदेश

लोकशाही दिन में छत्रपति संभाजीनगर मंडल से जुड़े एक मामले में रावसाहेब कांबले ने शिकायत की थी कि उन्होंने साल 2012 में पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत घर के लिए आवेदन किया था और पूरी रकम भी जमा कर दी थी। लेकिन भुगतान में देरी होने के कारण घर किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। मामले की सुनवाई के दौरान संजीव जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांबले से कोई अतिरिक्त रकम न ली जाए और उसी प्रोजेक्ट में उपलब्ध दूसरी अच्छी स्थिति वाला घर उन्हें तुरंत दी जाए। साथ ही घर की मरम्मत और रंगाई-पुताई कर उसे रहने लायक बनाकर अगले लोकशाही दिन से पहले कब्जा देने के आदेश भी दिए गए।

महिला के घर का पानी बंद करने पर सोसायटी को फटकार

दूसरा मामला मुंबई के चारकोप इलाके की आश्रय को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी से जुड़ा था। यहां रहने वाली प्रतिभा घाडगे ने शिकायत की कि सोसायटी ने उनके घर के शौचालय का पानी बंद कर दिया है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस पर सुनवाई करते हुए म्हाडा के अधिकारियों ने सोसायटी पदाधिकारियों और शिकायतकर्ता को आमने-सामने बैठाकर विवाद सुलझाने के निर्देश दिए। साथ ही सोसायटी को तुरंत पानी सप्लाई शुरू करने का आदेश भी दिया गया।

लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

म्हाडा की ओर से आयोजित इस लोकशाही दिन में मुंबई मंडल और छत्रपति संभाजीनगर मंडल से जुड़े एक-एक आवेदन पर सुनवाई हुई। अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का जल्द समाधान करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos