How to Check Stolen Mobile Phone through IMEA: कहीं चोरी का मोबाइल तो नहीं खरीद लिया? ऐसे करें तुरंत जांच

The CSR Journal Magazine
How to Check Stolen Mobile Phone through IMEA: अगर आपने हाल ही में कोई सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदा है या कम कीमत में स्मार्टफोन लिया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बिहार पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए एक विशेष अभियान शुरू किया है और पूछा है— “कहीं आपने चोरी का मोबाइल तो नहीं खरीद लिया?” बिहार पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों को मोबाइल खरीदने से पहले उसकी वैधता जांचने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि अनजाने में चोरी या ब्लैक लिस्ट मोबाइल खरीदना लोगों को कानूनी परेशानी में डाल सकता है।

How to Check Stolen Mobile Phone through IMEA: कैसे करें मोबाइल की जांच?

बिहार पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सबसे पहले मोबाइल में *#06# डायल कर उसका IMEI नंबर प्राप्त करें। इसके बाद अपने मोबाइल से KYM टाइप करके 14422 पर SMS भेजें। कुछ ही समय में आपको मोबाइल की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसमें मोबाइल का IMEI नंबर, ब्रांड और मॉडल की स्थिति दिखाई जाएगी, जिससे यह पता चल सकेगा कि फोन वैध है या नहीं।

ब्लैकलिस्टेड निकला तो क्या करें?

यदि जांच के दौरान मोबाइल की स्थिति Blacklisted, Duplicate या Already in Use दिखाई देती है, तो इसका मतलब हो सकता है कि मोबाइल चोरी का है, अवैध तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है या उसके दस्तावेजों में गड़बड़ी है। ऐसी स्थिति में बिहार पुलिस ने लोगों को तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। इससे संभावित धोखाधड़ी और अपराध पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

मोबाइल खरीदते समय बरतें सावधानी

आज के समय में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बड़ी संख्या में सेकेंड हैंड मोबाइल फोन खरीदे और बेचे जाते हैं। कई बार कम कीमत के लालच में लोग बिना जांच किए मोबाइल खरीद लेते हैं। बाद में पता चलता है कि फोन चोरी का था या किसी अपराध में इस्तेमाल किया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल खरीदने से पहले उसका IMEI सत्यापन करना उतना ही जरूरी है जितना किसी वाहन को खरीदने से पहले उसके दस्तावेजों की जांच करना।

साइबर अपराध रोकने की पहल

बिहार पुलिस की यह पहल साइबर अपराध और मोबाइल चोरी के मामलों को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को जागरूक बनाना है ताकि चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos