दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मेधावी छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें बांटी

The CSR Journal Magazine
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में मेधावी छात्राओं के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें दीं। उनका कहना था कि बेटियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं। यह साइकिलें छात्राओं की पढ़ाई को आसान और सुरक्षित बनाएंगी।

साइकिलें, आत्मनिर्भरता और उम्मीद की किरण

सीएम ने कहा कि बेटियों की शिक्षा केवल परिवार के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बताया कि ये साइकिलें सिर्फ एक साधन नहीं हैं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास और उनके सपनों को नई गति देने का माध्यम बनेंगी। इस पहल को महिला सशक्तीकरण के दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया गया।

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं के लिए विशेष योजना

दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को साइकिल प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वर्ष लगभग 1.30 लाख छात्राएं कक्षा 9 में प्रवेश लेती हैं। साइकिल मिलने के बाद यह छात्राएं कक्षा 9 से लेकर कॉलेज तक अपनी पढ़ाई में इसका उपयोग कर सकेंगी। गर्मियों की छुट्टी के बाद छात्राओं को साइकिल वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

समाज के लिए प्रेरणा बनते छात्राएं

सीएम ने आर. के. पुरम के विधायक अनिल शर्मा और रोटरी क्लब दिल्ली इंपीरियल की सराहना की। उनके प्रयासों के तहत 500 से अधिक छात्राओं को साइकिलें पहले ही प्रदान की गई हैं। यह समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करता है। रोटरी क्लब और सभी सहयोगियों के प्रति सीएम ने विशेष आभार व्यक्त किया।

सरकार का प्रयास: शिक्षा में समान अवसर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को अधिक सुरक्षा, सुविधाएं और अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी बेटी संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई या सपनों से समझौता न करे। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos