BSF ने घुसपैठिए को पकड़ा तो भड़के बांग्लादेशी, 2 भारतीयों को घसीटकर ले गए सीमा पार, तनाव

The CSR Journal Magazine
भारत और बांग्लादेश की सीमा पर तनाव का माहौल लगातार बना हुआ है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) दिन-रात काम कर रहा है। हाल ही में, बीएसएफ ने एक 70 वर्षीय बांग्लादेशी किसान अब्दुल मन्नान को मेहरपुर सदर उपजिला के इचाखाली बॉर्डर क्षेत्र से हिरासत में लिया। इसके बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया। बांग्लादेशी मीडिया की खबरों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने इस घटना के विरोध में दो भारतीय नागरिकों को पकड़कर उन्हें सीमा पार ले जाने का मामला भी सामने आया है।

स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे इचाखाली बॉर्डर पॉइंट पर हुई। अब्दुल मन्नान को बीएसएफ ने अवैध घुसपैठ करते पकड़ा था। इसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने दो भारतीय किसानों, सचिन करमाकर और नारायण देब, को पकड़कर सीमा पार ले जाने की घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है।

फ्लैग मीटिंग से स्थिति में सुधार

बढ़ते तनाव को देखते हुए, मंगलवार को करीब दोपहर 2 बजे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) और बीएसएफ अधिकारियों के बीच एक फ्लैग मीटिंग हुई। इस मीटिंग के अंत में, हिरासत में लिए गए सभी तीन व्यक्तियों को संबंधित देशों की सीमा सुरक्षा बलों को सौंपा गया। रिपोर्ट के अनुसार, बीजीबी के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल नजमुल हसन ने जानकारी दी कि अब्दुल मन्नान को वापस भेज दिया गया है।

बांग्लादेशी आरोप: किसान घुसपैठ नहीं कर रहा था

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब्दुल मन्नान अपनी ज़मीन पर खेती कर रहा था और वह घुसपैठ नहीं कर रहा था। मन्नान के पोते इब्राहिम खलीलुल्लाह ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली कि बीएसएफ ने उनके दादा को हिरासत में लिया है, तो उन्होंने BSF से गुजारिश की। लेकिन जब उनकी बात नहीं मानी गई, तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया और दो भारतीयों को खींचकर बांग्लादेश ले गए।

कुरिग्राम बॉर्डर पर एक और गिरफ्तारी

इस बीच, बीएसएफ ने कुरिग्राम के भुरुंगामारी बॉर्डर पर 23 वर्षीय बांग्लादेशी युवक अजीबोर रहमान को भी हिरासत में लिया है। उसे सोमवार की रात के समय भारत में घुसने के बाद पकड़ा गया था। स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि एक समूह इंटरनेशनल बॉर्डर पिलर के नजदीक से भारत में घुस आया और BSF के जवानों से उनका सामना हुआ। जबकि बाकी लोग भागने में सफल रहे, अजीबोर को बीएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी प्रक्रिया जारी

कुरिग्राम बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद महबूब-उल-हक ने बताया कि अजीबोर की गिरफ्तारी के बाद उसे बांग्लादेश वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया लगातार जारी है। घटना ने दोनों देशों के बीच सुरक्षा व्यवस्था और घुसपैठ के मुद्दों पर एक बार फिर ध्यान केंद्रित किया है। हुम्हारी सीमाओं की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करनी होगी।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos