प्रसिद्ध भक्ति गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपने ‘Suryodaya Foundation’ के माध्यम से मुंबई के KEM Hospital को नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एक NICU Ventilator दान किया। इस अवसर पर BMC Commissioner Bhushan Gagrani ने कहा कि जब समाज में सम्मानित व्यक्तित्व जनसेवा से जुड़ते हैं, तो उनका योगदान और भी मूल्यवान बन जाता है।
BMC Commissioner ने की सराहना, कहा यह योगदान प्रेरणादायक
बीएमसी कमिश्नर भूषण गगराणी ने कहा कि अनुराधा पौडवाल ने संगीत जगत में जो योगदान दिया है, वही समर्पण अब उन्होंने समाजसेवा में दिखाया है। संभव है, इस वेंटिलेटर से इलाज पाने वाला कोई बच्चा भविष्य में देश का मशहूर गायक बने।
चार दिन में पहुंचा वेंटिलेटर, अस्पताल प्रशासन ने जताया आभार
कार्यक्रम में डॉ. संगीता रावत, डॉ. अनिता हरिबालकृष्णा, और नाना पालकर स्मृति प्रतिष्ठान के सदस्य उपस्थित रहे। NICU Head Dr. Anita Haribalkrishna ने बताया कि बेंगलुरु से यह वेंटिलेटर सिर्फ चार दिनों में मुंबई पहुंच गया, जिससे नवजात मरीजों को तुरंत राहत मिल पाई।
संगीत में भी है उपचार की शक्ति – अनुराधा पौडवाल
इस अवसर पर डॉ. पौडवाल ने कहा कि संगीत में उपचार का गुण है। मैं चाहती हूं कि संगीत के सहारे लोग मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हों। यही मेरा सच्चा संतोष है। यह पहल सिर्फ एक दान नहीं, बल्कि एक संवेदनशील संदेश है कि जब कला, करुणा और कर्तव्य एक साथ आते हैं, तो समाज में नई उम्मीद की धुन गूंजने लगती है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!