Adani Cement in Guna Madhya Pradesh: गुना में अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव! ₹1060 करोड़ के सीमेंट प्लांट से बदलेगी मध्य प्रदेश की तस्वीर, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

The CSR Journal Magazine
Adani Cement in Guna Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अदाणी ग्रुप ने बड़ा औद्योगिक निवेश करते हुए नई सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। इस मौके पर अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने कहा कि यह सिर्फ एक सीमेंट प्लांट नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के विकास, रोजगार और भविष्य में निवेश है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। गुना में बनने वाला यह सीमेंट प्लांट दो चरणों में तैयार होगा और इसकी सालाना क्षमता 40 लाख मीट्रिक टन होगी। अदाणी ग्रुप ने इस प्रोजेक्ट में ₹1060 करोड़ से ज्यादा निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह गुना जिले का अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश होगा।

Adani Cement in Guna Madhya Pradesh: 2028 तक शुरू होगा पहला फेज

प्रणव अदाणी ने अपने संबोधन में कहा कि परियोजना के पहले चरण को वर्ष 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्लांट को आधुनिक तकनीक, पर्यावरणीय मानकों और तेज गति के साथ तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से लगभग 1500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। साथ ही आने वाले समय में यह परियोजना राज्य के राजस्व में 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान दे सकती है।

मध्य प्रदेश में अदाणी ग्रुप का बढ़ता निवेश

कार्यक्रम के दौरान प्रणव अदाणी ने बताया कि अदाणी ग्रुप पहले से ही मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर काम कर रहा है। कटनी जिले के अमेठा और काइमोर प्लांट में कंपनी ₹4000 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर चुकी है। वहीं अदाणी पावर राज्य को 1200 मेगावॉट बिजली की सप्लाई कर रही है। इसके अलावा कंपनी 5600 मेगावॉट बिजली उत्पादन की तैयारी भी कर रही है। धार, रतलाम, उज्जैन और लाहौरी क्षेत्रों में विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है।

Adani Cement in Guna Madhya Pradesh: मोहन यादव सरकार की तारीफ

अपने भाषण में प्रणव अदाणी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार को लेकर तेज फैसले लिए हैं। राज्य में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है और पीएम गति शक्ति योजना के तहत लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग का भी विशेष उल्लेख किया और कहा कि उनके प्रयासों से कई विकास योजनाएं तेजी से जमीन पर उतर रही हैं।

स्थानीय कारोबार को भी मिलेगा फायदा

अदाणी ग्रुप का कहना है कि इस प्लांट के शुरू होने के बाद सिर्फ रोजगार ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि आसपास छोटे कारोबार, ट्रांसपोर्टेशन, लोकल सप्लाई और सर्विस सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिलेगा। प्रणव अदाणी ने कहा कि यह निवेश सिर्फ उद्योग लगाने के लिए नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं के भविष्य और मध्य प्रदेश की तरक्की के लिए किया जा रहा है।

Adani Cement in Guna Madhya Pradesh: 2030 तक 1.20 लाख रोजगार का दावा

गौरतलब है कि भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गौतम अदाणी ने मध्य प्रदेश में ₹1.10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान किया था। यह निवेश सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर, थर्मल एनर्जी और हाइड्रो पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में किया जाना है। कंपनी का दावा है कि इससे 2030 तक करीब 1.20 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। गुना का यह नया सीमेंट प्रोजेक्ट उसी बड़े निवेश प्लान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos