West Bengal बारूईपुर में गैंगरेप मर्डर: मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, मासूम को तालाब में फेंका गया

The CSR Journal Magazine
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर में 12 साल की लड़की के रेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आनंद सरदार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को शहर के बाजार इलाके से एक सर्च ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया। इसके साथ ही, इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या अब तीन हो गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। मासूम 4 जुलाई को लापता हुई थी और कहा गया है कि वह अपनी सहेली के लिए गिफ्ट खरीदने निकली थी।

बच्ची की लाश तालाब में मिली

जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, रविवार को उसकी लाश सूर्यपुर हाट इलाके के तालाब में मिली। पोस्टमॉर्टम में यह बात स्पष्ट हुई कि बच्ची को रेप के बाद जिंदा ही तालाब में फेंका गया था। उसके फेफड़ों और पेट में पानी पाया गया, जिससे उसकी मौत डूबने और ज्यादा खून बहने के कारण हुई।

सियासत तेज, ममता बनर्जी को मिलने से रोका गया

इस वारदात पर सियासत भी गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम ममता बनर्जी को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। भाजपा ने इसे रूटीन सुरक्षा बताया है। घटना के बाद मैं भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसे बच्ची के रेप और मर्डर में शामिल होने का संदेह था। उसकी पहचान इंद्रजीत तांती के रूप में हुई है।

CCTV फुटेज में चार लोग हैं संदिग्ध

पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच की है, जिसमें लड़की को चार लोग ले जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने इन चारों की पहचान पुख्ता करने का काम शुरू कर दिया है। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम में लड़की के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जो उसकी दर्दनाक मौत की कहानी बयां करते हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सोमवार को बंगाल के DGP सिद्धार्थ नाथ गुप्ता से एक हफ्ते के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) मांगी है। आयोग का कहना है कि इस भयानक अपराध की जानकारी के साथ-साथ उसके बाद हुई भीड़ की हिंसा की घटनाओं का भी जिक्र होना चाहिए। इसमें केंद्रीय बलों के जवानों पर हमले, पुलिस की गाड़ियों में आग लगाने जैसे मामलों की जानकारी चाहिए।

आगे की कार्रवाई के लिए SIT का गठन

अब इस मामले की जांच को और तेज करने के लिए SIT का गठन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और साक्ष्य जुटाने का काम जारी रहेगा। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है, और उन्हें न्याय की उम्मीद है। इस घटना ने कई सवाल उठाए हैं, जिनका जवाब प्रशासन को देना होगा।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos