Vinod Kambli Health Update: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli News) की तबीयत को लेकर चिंताजनक खबर आई है। लंबे समय से बीमार चल रहे कांबली की हालत स्थिर जरूर है, लेकिन अभी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। उनके भाई वीरेंद्र कांबली ने बताया कि वे घर पर हैं, इलाज जारी है और उन्हें बोलने व चलने में दिक्कत हो रही है। विक्की लालवानी के शो में बातचीत के दौरान वीरेंद्र कांबली ने कहा कि विनोद की हालत अभी स्थिर है। उन्हें बोलने में परेशानी हो रही है और चलने की क्षमता भी कमजोर हो गई है। फिजियोथेरेपी कराई जा रही है। हालांकि उनका ब्रेन और यूरिन टेस्ट नॉर्मल आया है। मुझे विश्वास है कि वे चैंपियन हैं और जल्द ही ठीक होकर मैदान पर लौटेंगे।
Vinod Kambli Health Update: रिहैब और चेकअप के बाद भी दिक्कत
वीरेंद्र ने सभी से प्रार्थना की है कि वे विनोद कांबली के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ करें। जानकारी के मुताबिक, विनोद कांबली ने 10 दिन का रिहैब भी किया और पूरे शरीर का चेकअप कराया। रिपोर्ट्स सामान्य आईं, लेकिन कमजोरी के चलते वे फिलहाल चल नहीं पा रहे। बोलते वक्त भी लड़खड़ाहट महसूस होती है। डॉक्टरों ने लगातार फिजियोथेरेपी और आराम की सलाह दी है।
कांबली का शानदार लेकिन अधूरा करियर, फैंस कर रहे हैं दुआ
विनोद कांबली को कभी सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा टैलेंटेड बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले। टेस्ट में 1084 रन, जिनमें 4 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल रहे। वनडे में 2477 रन, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए। शानदार शुरुआत के बावजूद खराब आदतों और अनुशासनहीनता ने उनका करियर छोटा कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस विनोद कांबली की सेहत के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। क्रिकेट जगत भी उम्मीद कर रहा है कि जल्द ही वे बेहतर स्वास्थ्य के साथ फिर से लोगों के बीच नजर आएंगे।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Vinod Kambli, the former Indian cricketer, is currently grappling with health issues stemming from a brain clot that is significantly impacting his memory and...