राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ ही रेतीली धरती हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। झीलों, पहाड़ियों, किलों और झरनों से घिरे कई पर्यटन स्थल बारिश के मौसम में और भी आकर्षक हो जाते हैं। उदयपुर से लेकर बांसवाड़ा तक प्रदेश के कई शहर प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत का अद्भुत संगम पेश करते हैं। अगर आप मानसून में यादगार यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो राजस्थान के ये सात पर्यटन स्थल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।


