NCL CSR: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL Northern Coalfield Limited) ने अपने Corporate Social Responsibility (CSR) के तहत लगातार समाज के कमजोर और ग्रामीण तबकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सिंगरौली के ग्राम खरोरा में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में एनएससी के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें शिशु रोग, अस्थि रोग, स्त्री रोग और नेत्र रोग की विशेष जांच की गई। उपस्थित मरीजों को वहीं पर आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क प्रदान की गईं। शिविर में कुल 473 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, वहीं करीब 50 से अधिक मरीजों को आगे के उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत भेजा गया।
विभिन्न बीमारियों की जांच और नि:शुल्क दवाओं का वितरण, ग्रामीणों को मिली राहत
स्थानीय ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि गांव के स्तर पर इस तरह की पहल से उन्हें दूर अस्पताल जाने की परेशानी से राहत मिलती है। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इस पहल से सीधे लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी (CSR) और एनएससी की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि एनसीएल द्वारा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि दूरदराज के गांवों तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
CSR के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
गौरतलब है कि एनसीएल, सीएसआर के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार जैसे कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है। स्वास्थ्य शिविरों की यह श्रृंखला कंपनी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वह स्थानीय समुदाय के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!