Mahayuti BJP Shivsena BMC Election Manifesto: आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर महायुति (भाजपा–शिवसेना शिंदे गुट) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में यह वचननामा सामने आया, जिसमें मुंबई के विकास, परिवहन, पर्यावरण, रोजगार और मराठी अस्मिता से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की गई हैं। 15 जनवरी को होने वाले मतदान से ठीक चार दिन पहले जारी इस घोषणापत्र को मुंबईकरों के लिए “विकसित मुंबई” का रोडमैप बताया गया है।
Mahayuti BJP Shivsena BMC Election Manifesto: बुनियादी सुविधाओं पर जोर
महायुति ने मुंबई की सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल पानी, ट्रांसपोर्ट और बाजार व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। घोषणापत्र के अनुसार अगले पांच वर्षों में गारगाई, पिंजाल और दमणगंगा परियोजनाएं पूरी कर मुंबई की जल आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। बीएमसी बाजारों में मछली विक्रेताओं के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे और सभी सब्जी मंडियों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही फिश इम्पोर्ट–एक्सपोर्ट सेंटर स्थापित करने का भी वादा किया गया है।
बेस्ट बसों में महिलाओं के किराये में 50 फीसदी की छूट
महायुति ने BEST को पूरी तरह बदलने का दावा किया है। 2029 तक BEST की सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी। बसों की संख्या 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार की जाएगी और महिलाओं को 50 प्रतिशत किराया छूट मिलेगी। इसका मकसद सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना बताया गया है।
रोजगार, स्टार्टअप और लघु उद्योग
घोषणापत्र में लघु उद्योग नीति लागू करने, स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर शुरू करने और ‘लाडकी बहन’ योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज कर्ज देने की घोषणा की गई है। इससे युवाओं और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने का दावा किया गया है।
Mahayuti BJP Shivsena BMC Election Manifesto: मराठी अस्मिता और संस्कृति
महायुति ने बीएमसी में अलग मराठी भाषा विभाग बनाने, मराठी कला केंद्र और अभ्यासिकाएं शुरू करने तथा बालासाहेब ठाकरे जन्मशताब्दी के अवसर पर मराठी युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम और आर्थिक प्रावधान करने की बात कही है। इसके अलावा रविंद्र नाट्य मंदिर की तर्ज पर अन्य नाट्यगृहों का पुनर्विकास और जरूरत पड़ने पर तीन नए नाट्यगृह बनाने की घोषणा की गई है।
सुरक्षा, पर्यावरण और पर्यटन
घोषणापत्र में “रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुक्त मुंबई” का दावा, पर्यावरण संरक्षण के लिए 17 हजार करोड़ रुपये की योजना और मुंबई में अलग पर्यटन विभाग स्थापित करने का वादा भी शामिल है। हुतात्मा स्मारक चौक पर विश्वस्तरीय संग्रहालय बनाने और 2024 के आधार पर ‘विकसित मुंबई’ का नया मास्टर प्लान तैयार करने की बात कही गई है। महायुति का कहना है कि यह घोषणापत्र मुंबई को सुरक्षित, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम साबित होगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Israeli airstrikes in southern Lebanon on Saturday resulted in the deaths of at least seven individuals, with additional persons sustaining injuries. The military operations...
Rajpal Yadav has publicly shared his enthusiasm for the biopic titled "Michael," which focuses on the life of the legendary pop icon Michael Jackson....
The Assembly Elections of 2026 have concluded, and details regarding the results are now accessible to voters, candidates, and political analysts. The Election Commission...