सीएम फडणवीस का फोकस ज्ञान, तकनीक और विदेशी निवेश पर
स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित World Economic Forum 2026 में दावोस दौरे के दूसरे दिन CM Devendra Fadnavis ने तीसरी मुंबई के पहले शहर के रूप में रायगड–पेण ग्रोथ सेंटर की घोषणा कर दी, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास की नई तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा कि दावोस दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के लिए Knowledge, Technology और Foreign Investment (FDI) लाने का ठोस प्रयास है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि इस दौरे के दौरान कई Strategic MoU किए गए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, यूनिवर्सिटी ऑफ बर्कले, टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्युनिक, अर्बन फ्यूचर्स कलेक्टिव लंदन, आईसीसीआई इटली, नॉर्वेजियन जियो टेक्निकल इंस्टीट्यूट और सिंगापुर की सुबाना जुरांग जैसी संस्थाओं के साथ तकनीकी सहयोग के करार हुए हैं। इन समझौतों से केवल निवेश ही नहीं, बल्कि Urban Planning, Transport System और Smart Cities के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक महाराष्ट्र तक पहुंचेगी।
मेडटेक और हेल्थ सेक्टर पर खास जोर
दावोस में मेडिकल टेक्नोलॉजी (Maharashtra Medical Technology) को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर और तेज स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए MedTech Collaboration पर फोकस किया गया है। इससे महाराष्ट्र में MedTech Startup Ecosystem मजबूत होगा और हेल्थ सेक्टर के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है।
रायगड–पेण ग्रोथ सेंटर से बदलेगी तीसरी मुंबई की तस्वीर
नवी मुंबई एयरपोर्ट से 15–20 किलोमीटर दूर बनने वाला रायगड–पेण ग्रोथ सेंटर Plug and Play Model पर आधारित होगा। यह देश का पहला ऐसा PPP Project होगा, जिसमें सरकार, एमएमआरडीए और निजी कंपनियां मिलकर काम करेंगी। यहां बीकेसी की तर्ज पर नया Business District विकसित होगा, जहां ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर्स, फिनटेक इकोसिस्टम और अच्छी सैलरी वाली नौकरियां मिलेंगी। इस परियोजना को लेकर करीब 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते पहले ही हो चुके हैं।
दावोस में ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ बना आकर्षण का केंद्र
दावोस में बनाया गया Maharashtra Pavilion निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उद्योग मंत्री उदय सामंत और उद्योग विभाग के मुख्य सचिव पी अन्बलगन (Dr. P Anbalagan, IAS, Secretary, Industries, Government of Maharashtra) की मौजूदगी में कई वैश्विक उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश को लेकर रुचि दिखाई। वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष अजय बंगा से ग्रीन इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर चर्चा हुई, वहीं हुंडई, एपी मोलर मर्स्क, जेबीआईसी, फिनलैंड और इजरायल की संस्थाओं के साथ भी अहम बातचीत हुई। कुल मिलाकर, दावोस दौरा महाराष्ट्र के लिए Global Investment, Smart Infrastructure और Sustainable Development की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Maharashtra government has announced the extension of education benefits previously allocated to Other Backward Classes (OBCs) to the Maratha community. This move aims...