CIDCO Africa India Business Centre: मुंबई से अफ्रीका तक बनेगा सीधा बिजनेस कनेक्शन! खारघर में बनेगा 20 एकड़ का इंटरनेशनल ट्रेड हब

The CSR Journal Magazine
CIDCO Africa India Business Centre: महाराष्ट्र अब भारत और अफ्रीकी देशों के बीच व्यापार और निवेश का बड़ा केंद्र बनने की तैयारी कर रहा है। नवी मुंबई के खारघर में Africa India International Development Zone (AIIDZ) विकसित करने के लिए CIDCO और Africa India Economic Foundation (AIEF) के बीच बड़ा समझौता हुआ है। यह समझौता 14 मई 2026 को मुंबई के मंत्रालय में हुआ। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहे।

खारघर में बनेगा Africa India Business Centre

CIDCO ने नवी मुंबई के International Corporate Park, खारघर में करीब 20 एकड़ जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए तय की है। यहां एक बड़ा अफ्रीका इंडिया बिज़नेस सेंटर बनाया जाएगा, जो भारत और 54 अफ्रीकी देशों के बीच व्यापार, निवेश, सांस्कृतिक संबंध और Business Collaboration को बढ़ावा देगा। सरकार के मुताबिक यह प्रोजेक्ट आने वाले 5 से 6 साल में पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए Special Purpose Vehicle (SPV) बनाया जाएगा, जिसमें AIEF की 74% हिस्सेदारी और CIDCO की 26% हिस्सेदारी होगी।

CIDCO Africa India Business Centre: क्या-क्या होगा इस मेगा प्रोजेक्ट में?

यह AIIDZ एक Integrated Global Business Hub की तरह तैयार किया जाएगा। इसमें कई आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें 54 अफ्रीकी देशों और भारतीय कंपनियों के लिए ऑफिस स्पेस, बड़ा Convention और Exhibition Centre, 5 से 6 हजार लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, होटल और सर्विस अपार्टमेंट, Cultural और Retail Hub, Africa–India Bio Dome शामिल हैं। करीब 2.5 लाख स्क्वायर फीट का Exhibition Space भी बनाया जाएगा, जहां सालभर International Business Events, Conferences और Trade Shows आयोजित होंगे।

महाराष्ट्र को मिलेगा बड़ा आर्थिक फायदा

मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने कहा कि यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र को India-Africa Engagement का Global Hub बनाएगा। इससे व्यापार, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि खारघर का यह डेवलपमेंट जोन मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन को International Business Destination के रूप में और मजबूत करेगा। CIDCO के Vice Chairman और MD Vijay Singhal ने कहा कि यह प्रोजेक्ट भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देगा और Global South के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म बनेगा।

एयरपोर्ट और JNPT के पास होने का मिलेगा फायदा

यह प्रोजेक्ट नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और JNPT Port के बेहद करीब होगा। इसी वजह से इसे International Trade और Logistics के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि यह सेंटर साल में 250 से ज्यादा दिनों तक सक्रिय रहेगा और इससे बड़े पैमाने पर रोजगार, Tourism और MSME सेक्टर को फायदा होगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos