कीड़े लगी दाल और सड़े मशरूम: भोपाल के 10 बड़े होटलों में छापे के बाद हड़कंप

The CSR Journal Magazine
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 12 और 13 सितंबर को आयोजित विशेष अभियान के तहत शहर के 10 प्रमुख होटलों और रेस्टोरेंट्स का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान कई समस्याएं सामने आईं, जिनमें एक्सपायरी खाद्य सामग्री, सड़े-गले फल-सब्जियां और कीटग्रस्त दालें शामिल थीं।

स्वच्छता के मानकों में लापरवाही

आधिकारिक टीम ने निरीक्षण के दौरान वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों के भंडारण की भी गहन जांच की। होटल सयाजी में एक्सपायरी फिश और चिकन इस्तेमाल करने का मामला सामने आया। इसके अलावा, किचन की साफ-सफाई और स्टोरेज की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी।
Turtokoise Hospitality में मूंग दाल और राजमा में कीट लगे पाए गए, जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया। नॉनवेज फ्रीजर की सफाई भी ठीक नहीं थी, और स्टोरेज एरिया में कीटों के संकेत मिले। खाद्य लाइसेंस का प्रदर्शन भी नहीं किया गया।

सड़े हुए आलू और ब्रेड की पहचान

होटल रेडिसन में करीब 50 किलो सड़े हुए आलू मिले, जिन्हें तुरंत नष्ट किया गया। इसके साथ ही, चार पैकेट हनी ब्रेड भी मिसब्रांडेड पाए गए, जिसमें आवश्यक लेबलिंग और बिल की जानकारी नहीं थी।

सुरक्षा में कमी की जांच

होटल पलाश के किचन में सड़े मशरूम के आठ पैकेट मिले, और कई खुले डस्टबिन में खाद्य पदार्थों का कचरा पाया गया। विशेष रूप से, एक्सपायरी आटा और चिकन मसाला भी बिना आवश्यक जानकारी के पाया गया।  महादेव भोजनालय में पनीर की प्राथमिक जांच की गई। प्राथमिक जांच में एनालॉग पनीर की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन फैट कम होने के कारण नमूना जांच के लिए लिया गया। वहीँ, साक्षी ढाबे में सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत के अनुसार कार्रवाई की गईi
हालांकि सभी जगहों पर स्थितियां खराब नहीं थीं। होटल जहांूमा रिट्रीट, सैर सपाटा और होटल द क्राउन 1909 में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि अभियान में लिए गए सभी वैधानिक नमूनों को अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ता स्वास्थ्य से जुड़े लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भोपाल के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos