Pune में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 25 जून को निकलेगी MHADA की Lottery

The CSR Journal Magazine
Pune MHADA Lottery: पुणे में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के पुणे मंडल द्वारा ताथवडे फेज-2 हाउसिंग प्रोजेक्ट की 792 आवासीय इकाइयों की बिक्री के लिए 25 जून 2026 को कंप्यूटराइज्ड लॉटरी निकाली जाएगी। यह लॉटरी दोपहर 12:30 बजे पुणे मंडल के आगरकर नगर स्थित कार्यालय के भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागार में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुणे मंडल के अध्यक्ष शिवाजीराव आढळराव पाटील करेंगे।

792 फ्लैटों के लिए आए 1,422 आवेदन

MHADA के अनुसार इस योजना के तहत कुल 792 फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 24 फ्लैट अल्प आय वर्ग (LIG) और 768 फ्लैट मध्यम आय वर्ग (MIG) के लिए आरक्षित हैं। इन फ्लैटों के लिए कुल 1,422 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे साफ है कि पुणे में किफायती और सुविधायुक्त आवास की मांग लगातार बढ़ रही है।

Pune MHADA Lottery: क्या है फ्लैट की कीमत?

अल्प आय वर्ग के लिए उपलब्ध फ्लैटों की कीमत 46 लाख से 47 लाख रुपये के बीच रखी गई है। इनका क्षेत्रफल लगभग 75.96 से 77.99 वर्ग मीटर है। वहीं मध्यम आय वर्ग के लिए उपलब्ध फ्लैटों की कीमत 64.50 लाख से 65.50 लाख रुपये के बीच है। इनका क्षेत्रफल 89.15 से 91.18 वर्ग मीटर तक है।

मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ताथवडे फेज-2 प्रोजेक्ट को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। प्रत्येक फ्लैट के साथ मुफ्त फोर-व्हीलर पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा प्रोजेक्ट में स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, ओपन जिम, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, इंडोर गेम्स एरिया, ईवी चार्जिंग स्टेशन, सोलर ऑन-ग्रिड सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पास है परियोजना

यह आवासीय परियोजना मुंबई-पुणे महामार्ग के निकट स्थित है, जिससे आने-जाने की सुविधा आसान होगी। MHADA के अनुसार परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

घर बैठे देख सकेंगे लॉटरी का लाइव प्रसारण

MHADA ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लॉटरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण भी करने का फैसला किया है। इच्छुक आवेदक और नागरिक घर बैठे MHADA के आधिकारिक यूट्यूब और फेसबुक चैनल पर लॉटरी का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। पुणे में बढ़ती रियल एस्टेट कीमतों के बीच MHADA की यह योजना मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए घर खरीदने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos