GE HealthCare CSR से कर्नाटक के रायचूर में बदली आंगनवाड़ियों की तस्वीर, 4,200 बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा 

The CSR Journal Magazine
GE HealthCare ने रायचूर जिला प्रशासन और United Way Bengaluru के साथ मिलकर कर्नाटक में प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (Early Childhood Care and Education – ECCE) को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की है। इस साझेदारी के तहत रायचूर जिले की 48 आंगनबाड़ी केंद्रों का आधुनिकीकरण किया गया है, जिससे 0 से 6 वर्ष तक के लगभग 4,200 बच्चों को बेहतर शिक्षा और विकास का वातावरण मिलेगा।

GE HealthCare CSR: 10 साल से चल रहा है अभियान

यह पहल Born Learning Campaign के तहत पिछले 10 वर्षों से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के अनुकूल, सुरक्षित और आधुनिक शिक्षण केंद्रों में बदलना है। परियोजना का विस्तार बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड, केआर पुरम और कडुगोडी क्षेत्रों तक भी किया गया है।

GE HealthCare CSR: आंगनबाड़ी व्यवस्था को मिली मजबूती

इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी भवनों के विकास के साथ बच्चों के लिए उम्र के अनुसार शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता बढ़ाई गई और अभिभावकों व स्थानीय समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। यह पहल केंद्र सरकार की सक्षम आंगनबाड़ी योजना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है।

बच्चों के विकास में सकारात्मक बदलाव

GE HealthCare और United Way Bengaluru के अनुसार, इस कार्यक्रम से बच्चों के मानसिक, भाषाई, सामाजिक और शारीरिक विकास में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति और सहभागिता भी बढ़ी है। रायचूर की उपायुक्त पूविथा एस. ने कहा कि यह पहल जिले के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रही है। वहीं United Way Bengaluru के सीईओ राजेश कृष्णन ने कहा कि अगले दशक में भी इस साझेदारी के जरिए प्रारंभिक शिक्षा और बाल विकास को और मजबूत बनाया जाएगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos