कचरे का प्लांट बना टूरिस्ट स्पॉट, चीन की नई सोच से लोग हो रहे आकर्षित

The CSR Journal Magazine

120 मीटर ऊंचा टावर, टूरिस्टों का नया आकर्षण

बीजिंग: चीन में एक कचरा प्लांट इन दिनों अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में है। आमतौर पर, कचरा प्लांट को गंदगी से भरा माना जाता है, लेकिन यहां स्थिति बिलकुल अलग है। ग्वांगझू के फुशान सर्कुलर इकोनॉमी इंडस्ट्रियल पार्क में बने इस प्लांट के ऊपर एक 120 मीटर ऊंचा टावर है, जहां हर दिन हजारों टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। टूरिस्ट इस टॉवर से कचरे के प्रॉसेसिंग के संपूर्ण क्रियाकलाप को देख सकते हैं।

कचरे से ऊर्जा, टूरिस्टों को हो रहा ज्ञान

यहां आने वाले टूरिस्ट न केवल कचरे के बारे में जागरूक होते हैं बल्कि ऊर्जा उत्पादन और रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया को भी समझते हैं। टावर से टूरिस्ट पूरे प्लांट का सुंदर नजारा देख सकते हैं, जिससे यह एक शानदार टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया है। फूलों और हरियाली से भरा यह प्लांट अब बदबू के बजाय खुशबू से भर गया है।

नई तकनीक, पुराने प्लांट का नया रूप

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस कचरा प्लांट को पार्क में परिणत किया गया है, जिसमें पर्यटक टावर पर चढ़कर कॉफी का आनंद भी ले सकते हैं। अपनी सौंदर्य के कारण यह स्थान चीन के 3ए राष्ट्रीय पर्यटन स्थलों में से एक बन चुका है। यहां प्रतिदिन 8000 टन घरेलू कचरे को प्रोसेस किया जाता है, जो चीन की लैंडफिल पर निर्भरता को कम करता है।

ऊर्जा उत्पादन के नए उपाय

चीन में अधिकांश घरेलू कचरे को अब दफनाने के बजाय जलाने का काम किया जा रहा है। आधुनिक संयंत्र इस प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न गर्मी का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए करते हैं। अनेक संयंत्र आसपास के औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को भी इससे निकलने वाली गर्मी की आपूर्ति करते हैं, जिससे ऊर्जा का उपयोग बढ़ता जा रहा है।

कचरे का समुचित प्रबंधन, चीन की नई पहल

शिन्हुआ के अनुसार, बीजिंग, शंघाई, ग्वांगझू और शेन्ज़ेन जैसे शहर प्रतिदिन 20,000 टन से अधिक घरेलू कचरा उत्पन्न करते हैं। पहले तो कचरे को लैंडफिल में जमा किया जाता था, लेकिन नई तकनीकों ने अब कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए लाभदायक है, बल्कि टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रही है।

अन्य शहरों के लिए मिसाल

इस उदाहरण से अन्य शहरों को भी प्रेरणा मिल रही है, जहां कचरा प्रबंधित करने के नए तरीके अपनाए जा सकते हैं। चीन का यह टूरिस्ट स्पॉट अपने अनोखे रूप में न केवल पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि कचरा प्रबंधन के नए मानक भी स्थापित कर रहा है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos