भारतीय पर्यटकों को अबू धाबी का वीजा मुफ्त, जानिए कौन उठा सकता है फायदा

The CSR Journal Magazine
भारतीय पर्यटकों के लिए अबू धाबी से एक अच्छी खबर आई है। अबू धाबी ने भारतीयों के लिए एक शानदार फ्री UAE वीजा योजना की घोषणा की है जिसे पर्यटकों को और भी आकर्षण प्रदान करेगा। इस योजना के तहत, यदि कोई भारतीय पर्यटक 3 रातों का होटल और रिटर्न फ्लाइट पैकेज बुक करता है, तो उसे वीजा शुल्क नहीं देना होगा। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक मान्य है और इसके तहत कुल 20,000 वीजा मुफ्त में जारी किए जाएंगे।

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?

यह फ्री वीजा योजना उन भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए है, जो भारत से अबू धाबी की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं। पर्यटन विभाग ने इस योजना को लागू करने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की हैं। पर्यटन के लिए आवश्यक है कि पर्यटक DCT अबू धाबी से जुड़े चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर्स या ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों के जरिए अपने हॉलिडे पैकेज बुक करें। सबसे अहम शर्त होती है कि पैकेज में कम से कम तीन रातों का ठहराव अबू धाबी के किसी होटल में शामिल होना चाहिए। इसके अलावा रिटर्न फ्लाइट भी अनिवार्य है।

कैसे करें बुकिंग?

बुकिंग के लिए, पर्यटकों को किसी प्रतिभागी ट्रैवल एजेंसी से संपर्क करना होगा जो DCT अबू धाबी द्वारा मान्यता प्राप्त हो। अगर आप अपने होटल या फ्लाइट को अलग-अलग बुक करते हैं, तो आपको इस मुफ्त वीजा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यह योजना केवल चयनित ट्रैवल पार्टनर्स के माध्यम से सेवा में उपलब्ध है।

ट्रैवल पार्टनर्स के लिए यह योजना

इस योजना में ट्रैवल पार्टनर्स के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। पहला, वे DCT अबू धाबी की ओर से नियुक्त डेस्टिनेशन मैनेजमेंट (DMC) के साथ मिलकर काम कर सकते हैं, जहां वीजा शुल्क सीधे DCT द्वारा उठाया जाएगा। दूसरा विकल्प है कि वे अपने मौजूदा DMC पार्टनर के साथ काम करें। इस स्थिति में, DCT प्रत्येक जारी किए गए वीजा के लिए 285 UAE दिरहम की राशि लौटाएगा, जो लगभग ₹7,390 के बराबर है।

कितने लोगों को मिलेगा फायदा?

यह योजना पहले चरण में एक पायलट प्रोग्राम के रूप में शुरू की गई है और इसके तहत अधिकतम 20,000 UAE वीजा कवर किए जाएंगे। यह उपाय भारत से अबू धाबी आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए किया गया है। इस प्रकार, यदि आप भारतीय पासपोर्ट धारक हैं और इस योजना के तहत पात्र बुकिंग करते हैं, तो आपक शुल्क के तौर पर कुछ नहीं देना होगा।

क्या खास है इस योजना में?

योजना में भारतीय पर्यटकों को उन सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा, जो उन्हें यात्रा के खर्च में बचत करने में मदद करेंगी। हालांकि, ये सभी सुविधाएं 31 अक्टूबर 2026 तक और 20,000 वीजा की सीमा तक ही लागू रहेंगी। यह एक सुनहरा मौका है उन भारतीय पर्यटकों के लिए जो अबू धाबी की यात्रा करने की सोच रहे हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos