Virar to Palghar Ro-Ro Service: अगर आप वसई विरार के रहने वाले है और पालघर जिला मुख्यालय जाना चाहते है तो अब रास्ता आसान, छोटा और आरामदायक होने वाला है। क्योंकि Virar to Palghar के बीच डेढ़ घंटे का सफर अब महज 15 मिनट में पूरा होगा, Virar to Palghar के बीच में Ro-Ro Service की शुरुआत हुई है। खारवाडेश्री (जलसार) से मारंबल पाड़ा (विरार) के बीच फेरीबोट रो-रो सेवा प्रायोगिक तौर पर शुरू की गयी है। इससे विरार से पालघर तालुका तक की यात्रा में समय की बचत होगी। इस परियोजना को शुरू करने के लिए पिछले कई महीनों से शासन स्तर पर प्रयास हो रहे थे। खारवाडेश्री में स्लोपिंग रैंप यानी ढलान वाली अस्थायी जेट्टी का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे यह सेवा शुरू हो रही है।
सागरमाला योजना का हिस्सा है Virar to Palghar Ro-Ro Service
इस प्रोजेक्ट की योजना केंद्र सरकार की ‘सागरमाला योजना’ के तहत बनाई गई थी। इसे 26 अक्टूबर 2017 को 12.92 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली थी, जबकि 15 मार्च 2023 को 23.68 करोड़ रुपये के संशोधित प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। फरवरी 2024 में कार्यादेश जारी कर ठेकेदार को काम सौंपा गया।
Virar to Palghar Ro-Ro Service : जल मार्ग से 15 मिनट में पूरा होगा सफर
पहली फेरी दोपहर 12 बजे नारंगी से प्रायोगिक रूप में शुरू हुई। इसके बाद औपचारिक उद्घाटन हुआ। खारवाडेश्री से नारंगी तक सड़क मार्ग की दूरी 60 किमी है, जिसे तय करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। वहीं, जलमार्ग से यह दूरी सिर्फ 1.5 किमी है, जिसे 15 मिनट में पूरा किया जा सकता है।
Virar to Palghar Ro-Ro Service: रो रो सर्विस से क्या फायदे
रो रो सेवा से न सिर्फ समय की, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी। मारंबलपाड़ा से खारवाडेश्री तक एक फेरी को 15 मिनट लगेंगे और वाहनों के चढ़ने-उतरने के लिए अतिरिक्त 15-20 मिनट रखे गए हैं। 20 अप्रैल से रोज सुबह 6:30 बजे विरार से पहली फेरी और शाम 7 बजे खारवाडेश्री से आखिरी फेरी चलेगी। 25 अप्रैल से रात्रिकालीन फेरी भी शुरू होगी और अंतिम फेरी रात 10:10 बजे खारवाडेश्री से रवाना होगी।
Vasai Virar Multispeciality Hospital: मुंबई से सटे वसई-विरार में बहुत जल्द एक मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल बनाया जायेगा। जिसके निर्माण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नालासोपारा...