‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले

The CSR Journal Magazine
RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने अमेरिका में भारत को लेकर फैली गलत धारणाओं पर प्रकाश डाला। वाशिंगटन स्थित हडसन इंस्टीट्यूट में उन्होंने कहा कि भारत केवल गरीबी और झुग्गियों का देश नहीं है, बल्कि यह एक टेक हब है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुत सी बातें आम धारणा से गायब हैं। होसबोले ने हिंदू पहचान को एक सभ्यतागत पहचान बताया और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने के लिए संवाद और भरोसे का महत्व बताया।

हिंदू पहचान का सभ्यतागत पहलू

एक साक्षात्कार के दौरान जब दतात्रेय होसबोले से पूछा गया कि RSS भारत में बढ़ती हिंदू पहचान को कैसे देखता है, तो उन्होंने कहा कि यह एक सांस्कृतिक पहचान है, जिसे धार्मिक पहचान से अलग समझना चाहिए। RSS हमेशा सभ्यतागत आदर्शों और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने पर जोर देता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक स्वार्थ और ऐतिहासिक गलतफहमियों के कारण तनाव पैदा होता है।

गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास

दत्तात्रेय ने कहा कि RSS का मानना है कि संवाद और बातचीत से ही विभिन्न समूहों के बीच की गलतफहमियों को खत्म किया जा सकता है। वे अल्पसंख्यक समूहों और उनके नेताओं के साथ बातचीत में भी लगे हुए हैं। पिछले कुछ दशकों में कई बार आपसी तालमेल और भरोसे को चोट पहुंची है, जिसके कारण तनाव बढ़ा है।

पड़ोसी देश के साथ समस्या

जब दतात्रेय होसबोले से पूछा गया कि भारत अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल कैसे कर सकता है, तो उन्होंने कहा कि केवल एक पड़ोसी देश के साथ समस्या है, जो बंटवारे के समय में भारत का हिस्सा था। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उस देश से जुड़ी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, लेकिन अगर अमेरिका भी भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी चाहता है, तो इसके लिए मजबूत संबंधों की आवश्यकता पड़ेगी।

आपसी संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता

दत्तात्रेय ने कहा कि आपसी भरोसे और सभी को समान अवसर देकर ही एक बेहतर रिश्ते की नींव रखी जा सकती है। लोगों के बीच समझदारी और तालमेल को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अमेरिका को भारत के साथ अपने संबंधों को और सकारात्मक दिशा में बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ सके।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos