Samsung CSR Solve for Tomorrow: छोटे शहरों के युवाओं का बड़ा कमाल, टॉप 100 में आधे से ज्यादा टियर-2 और टियर-3 शहरों से

The CSR Journal Magazine
Samsung India ने अपने यूथ इनोवेशन प्रोग्राम Samsung Solve for Tomorrow (SFT) के पांचवें एडिशन के लिए टॉप 100 टीमों की घोषणा कर दी है। इस बार चुनी गई टीमों में 50 प्रतिशत से ज्यादा प्रतिभागी टियर-2 और टियर-3 शहरों से हैं। इनमें बिहार के बक्सर, असम के कामरूप, हरियाणा के कैथल, तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और ओडिशा के सुंदरगढ़ जैसे शहरों के युवा शामिल हैं।

Samsung CSR Solve for Tomorrow: रिकॉर्ड आवेदन, बढ़ी भागीदारी

इस साल कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पिछले साल की तुलना में आवेदन 85 प्रतिशत और भागीदारी 95 प्रतिशत बढ़ी है। Samsung का कहना है कि यह भारत में युवाओं के बीच इनोवेशन और स्टार्टअप संस्कृति के बढ़ते प्रभाव का संकेत है।

AI से लेकर हेल्थ और पर्यावरण तक समाधान

चुनी गई टीमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), हेल्थकेयर, शिक्षा, खेल और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में काम करेंगी। कई टीमों ने AI आधारित अपराध रिपोर्टिंग सिस्टम, ऑटिस्टिक बच्चों के लिए स्मार्ट वियरेबल, दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए स्मार्ट गॉगल्स और भूस्खलन की चेतावनी देने वाली तकनीक जैसे इनोवेटिव आइडिया पेश किए हैं।

IIT दिल्ली के विशेषज्ञ करेंगे मेंटरशिप

अब ये टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी, जहां उन्हें FITT-IIT Delhi के विशेषज्ञों, स्टार्टअप फाउंडर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मेंटरशिप मिलेगी। टॉप 40 टीमों को इनोवेशन बूटकैंप में शामिल होने का मौका मिलेगा, जबकि टॉप 20 टीमों को अपने प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

Samsung CSR Solve for Tomorrow: 2 करोड़ रुपये तक की ग्रांट

ग्रैंड फिनाले में चार विजेता टीमों को कुल 2 करोड़ रुपये तक की इनक्यूबेशन ग्रांट और FITT-IIT Delhi का इनक्यूबेशन सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा टॉप टीमों को Samsung के लेटेस्ट लैपटॉप और Galaxy Z Flip स्मार्टफोन भी दिए जाएंगे। Samsung India के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस और CSR प्रमुख शुभम मुखर्जी ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर छोटे शहरों के युवा भी दुनिया बदलने वाले इनोवेशन कर सकते हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos