मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक उखड़कर यूनिवर्सल हाई स्कूल की स्कूल बस पर गिर गया। हादसा रोड नंबर-11 स्थित हेरिटेज प्राइड परिसर के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई बीएमसी, दमकल विभाग और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।
VIDEO | Mumbai: Tree falls on school bus in Chembur; several children seriously injured, one reported trapped.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/dkiMiWE9Mu
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2026

