Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ का संकट, भारत ने भेजी 10 टन राहत सामग्री

The CSR Journal Magazine
नेपाल में बाढ़ ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। इस समय भारत ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत ने नेपाल की बाढ़ से निपटने के लिए 10 टन आपदा राहत सामग्री और आवश्यक दवाइयां भेजी हैं। इस मदद से नेपाल के लोगों को काफी राहत मिलेगी। जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत, नेपाल और उसके लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

आपदा relief के लिए राहत सामग्री भेजी गई

Nepal Flood: भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री और दवाइयां नेपाल के राहत प्रयासों को समर्थन देने में अहम भूमिका निभाएंगी। बुधवार सुबह नेपाल के उत्तरी जिलों में आई अचानक बाढ़ के बाद भारतीय वायु सेना के विमानों द्वारा राहत सामग्री भेजी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यह मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) पहल के तहत किया गया है, जिसमें दवाइयों और राशन समेत आपातकालीन सहायता शामिल है।

Nepal Flood: NDRF के बचावकर्मी भेजने की तैयारी

अधिकारियों के अनुसार, सरकार प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान शुरू करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के बचावकर्मियों को भी नेपाल भेजने की योजना बना रही है। तिब्बत से जुड़े नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के कारण लापता करीब 400 लोगों में से कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय शामिल हैं।

बाढ़ से आई भारी तबाही

बाढ़ ने नदी किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही मचाई है और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत से सुबह करीब नौ बजे भोटे कोशी नदी में बाढ़ आई। इस बाढ़ से रसुवा और धादिंग जिलों के अलावा काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट जिला भी प्रभावित हुआ। बाढ़ के कारण कई लोगों की जिंदगी पर संकट मंडरा रहा है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos