महंगाई का झटका फिर तैयार: HUL बढ़ा सकती है साबुन, शैंपू और डिटर्जेंट के दाम

The CSR Journal Magazine
अगर आप हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के साबुन, शैंपू, डिटर्जेंट और अन्य घरेलू इस्तेमाल के प्रोडक्ट खरीदते हैं, तो आने वाले समय में आपकी जेब पर असर पड़ सकता है। बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को देखते हुए कंपनी ने संकेत दिए हैं कि सितंबर तिमाही में कुछ उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

2 से 5 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

HUL की CEO और MD प्रिया नायर ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में महंगाई का दबाव 2 से 5 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में कंपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में चरणबद्ध तरीके से कीमतें बढ़ा सकती है। कंपनी का कहना है कि कीमतों में बदलाव इस तरह किया जाएगा कि ग्राहकों की खरीदारी पर ज्यादा असर न पड़े।

कच्चे माल की बढ़ती लागत बनी वजह

HUL के मुताबिक कच्चे तेल, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत से FMCG सेक्टर पर दबाव बढ़ा है। कंपनी ने इससे पहले भी कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में 2 से 5 फीसदी तक बढ़ोतरी की थी। अब भी कंपनी लागत और बिक्री के बीच संतुलन बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

साबुन कारोबार पर सबसे ज्यादा असर

कंपनी ने बताया कि पिछले दो सालों में कच्चे माल की महंगाई का सबसे अधिक प्रभाव साबुन कारोबार पर पड़ा है। इसके चलते कई ग्राहक छोटे पैक और कम कीमत वाले विकल्पों की ओर बढ़े हैं। हालांकि Dove और Pears जैसे प्रीमियम ब्रांड्स की मांग मजबूत बनी हुई है।

आय बढ़ी, मुनाफे में आई गिरावट

जून तिमाही में HUL की आय करीब 10 फीसदी बढ़कर ₹17,341 करोड़ हो गई, लेकिन कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3.2 फीसदी घटकर ₹2,680 करोड़ रह गया। कंपनी ग्रामीण और शहरी बाजारों में मांग को लेकर सकारात्मक है और आगे प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ाने की तैयारी कर रही है

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos