गुजरात के सूरत में नवजात को जलाकर फेंका, शहर में पिछले 7 दिनों के भीतर तीसरा मामला

The CSR Journal Magazine

गुजरात: 7 दिन के नवजात को जलाकर फेंका, सूरत में तीसरी घटना

गुजरात के सूरत शहर के उधना इलाके में एक कचरे के ढेर से 6 से 7 दिन के नवजात बच्चे का जला हुआ शव (भ्रूण) मिला है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरत शहर में पिछले 7 दिनों के भीतर नवजातों को फेंकने की यह तीसरी घटना है.

सूरत में दिल दहला देने वाली घटना

गुजरात के सूरत शहर में एक 6 से 7 दिन के नवजात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जलाकर फेंक दिया। यह दर्दनाक घटना सूरत के औद्योगिक क्षेत्र माने जाने वाले उधना के भीमनगर इलाके की है. सुबह जब स्थानीय लोगों ने कचरे के ढेर में एक मासूम बच्चे का शव जली हुई हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। उधना थाने के पुलिस इंस्पेक्टर (PI) आर. एम. ठाकोर के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात के शव को कचरे के ढेर में फेंका था। पुलिस की शुरुआती जांच में अंदेशा जताया गया है कि भ्रूण पहले से मृत था और बाद में कचरे में लगी आग की चपेट में आने से वह जल गया। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा.

तीसरी ऐसी घटना महज सात दिनों में

सूरत में यह घटना पिछले सात दिनों में नवजातों को फेंकने की तीसरी घटना है। कुछ ही दिन पहले सूरत के पांडेसरा इलाके में तृप्ति नगर नाके के पास भी 20-25 दिन की एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में सड़क पर तड़पती हुई मिली थी, जिसे एक महिला सफाई कर्मचारी ने बचाया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जो अब स्वस्थ है। वहीं, 24 मई को कतारगाम इलाके में झाड़ियों से एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया था। इन दोनों घटनाओं के आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

झुलसी हुई हालत में मिली शव

उधना पुलिस के अनुसार, नवजात का पूरा शरीर जला हुआ था। प्राथमिक मेडिकल जांच में यह पुष्टि हुई है कि नवजात को किसी केमिकल से जलाया गया है। आज शव को सूरत के स्मीमेर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि नवजात कितने दिन का था, उसकी लिंग पहचान क्या थी और मौत का सही कारण क्या था।

पुलिस की सक्रियता बढ़ी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आशंका जताई जा रही है कि नवजात की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आसपास की दुकानों, मुख्य सड़कों और गरनाला क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। साथ ही, स्थानीय क्लीनिक और गायनेकोलॉजिस्ट अस्पतालों के रिकॉर्ड भी देखे जा रहे हैं।

मानवता पर सवाल

ऐसी घटनाएं केवल सूरत ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए चिंताजनक हैं। यह मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं पर सवाल उठाती हैं। नवजात को जलाने की घटनाएं समाज के लिए एक संवेदनशील विषय बनती जा रही हैं। लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

क्राइम का घिनौना स्तर

इसी तरह की एक और चौंकाने वाली घटना बिलासपुर जिले में हुई है, जहां एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद जिंदा तालाब में फेंक दिया गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। ऐसे अपराधों के प्रति सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos