मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में यूपी का दबदबा! देश के 65% मोबाइल और 55% इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट अब उत्तर प्रदेश में बन रहे

The CSR Journal Magazine
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभरा है। सरकार के अनुसार, आज भारत में बनने वाले करीब 65 प्रतिशत मोबाइल फोन और 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और हाईटेक विनिर्माण के क्षेत्र में तेजी से बढ़ते निवेश ने प्रदेश को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की कतार में खड़ा कर दिया है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा बने इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग का केंद्र

प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति का सबसे बड़ा केंद्र नोएडा और ग्रेटर नोएडा बने हैं। यहां Samsung, Oppo, Vivo और LG जैसी वैश्विक कंपनियां बड़े पैमाने पर मोबाइल फोन का उत्पादन कर रही हैं। इनके साथ Dixon Technologies, Optiemus, Padget Electronics, Zetwerk और Bhagwati Products (Micromax) जैसी भारतीय कंपनियां भी मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का निर्माण कर रही हैं। इससे उत्तर प्रदेश भारत की जरूरतें पूरी करने के साथ वैश्विक सप्लाई चेन में भी अपनी मजबूत हिस्सेदारी दर्ज करा रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट निर्माण में भी नंबर वन

मोबाइल फोन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश अब इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट निर्माण का भी सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। Samkwang, Holitech, KHY, Khvatec, Minda Corporation, JWorld, Shinsung C&T, Sunwoda और Dreamtech जैसी कंपनियां पीसीबीए (PCBA), डिस्प्ले, कैपेसिटर और अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट का निर्माण कर रही हैं। वहीं Haier और Panasonic जैसी कंपनियां भी अपने निवेश का विस्तार कर रही हैं।

28 हजार करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी बड़ी छलांग

सरकार के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी-2025 के तहत अब तक 75 से अधिक कंपनियों से 28 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आकर्षित हुआ है। इसके अलावा प्रदेश ने 32,146 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर निवेश प्रस्ताव भी हासिल किए हैं। जेवर के पास प्रस्तावित HCL-Foxconn Display Driver Chip Plant को इस क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में माना जा रहा है।

निर्यात में भी तेजी से बढ़ा उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात भी लगातार बढ़ रहा है। सरकार के अनुसार, जहां वर्ष 2015 में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात बेहद सीमित था, वहीं 2022-23 में यह बढ़कर 2.58 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। इसके बाद 2024-25 में केवल स्मार्टफोन निर्यात ही 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का दावा किया गया है। इससे उत्तर प्रदेश वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात मानचित्र पर तेजी से उभरता केंद्र बन गया है।

अब AI और इंडस्ट्री 4.0 पर सरकार का फोकस

योगी सरकार अब Artificial Intelligence (AI), Machine Learning, Robotics, Drone Technology, Automation और Industry 4.0 से जुड़े क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर दे रही है। सरकार का मानना है कि इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, वैश्विक निवेश बढ़ेगा और उत्तर प्रदेश भारत के साथ-साथ दुनिया के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्रों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos