Yogi Zero Tolerance against Corruption: योगी के ‘भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस’ के दावों पर सवाल! पूर्व ARTO निकला ‘कुबेर’

The CSR Journal Magazine
Yogi Zero Tolerance against Corruption: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा करने वाली योगी सरकार के सामने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी के आभूषण और करीब 35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

घर से निकला 1.62 करोड़ नकद, 13 किलो सोना और 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

छापे में मिली संपत्ति ने परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि एक सरकारी अधिकारी इतनी बड़ी संपत्ति कैसे जुटा सका और वर्षों तक सिस्टम की नजर से यह मामला कैसे बचा रहा।

योगी सरकार के दावों पर विपक्ष हमलावर

योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ‘जीरो टॉलरेंस’ (Yogi Adityanath Uttar Pradesh Zero Tolerance against Corruption) की बात करती रही है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। विपक्ष का कहना है कि अगर विभागों में इतने बड़े स्तर पर अवैध संपत्ति बन रही थी तो निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं।

Yogi Adityanath Uttar Pradesh Zero Tolerance against Corruption: विजिलेंस की जांच जारी

सतर्कता अधिष्ठान ने बरामद नकदी, सोना, चांदी और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संपत्तियों के स्रोत, बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Yogi Adityanath Uttar Pradesh Zero Tolerance against Corruption

इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि जब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का दावा करती है, तब भी अगर किसी अधिकारी के पास करोड़ों रुपये की कथित अवैध संपत्ति मिलती है, तो ऐसी संपत्ति बनने तक निगरानी तंत्र क्या कर रहा था?
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos