गणपति उत्सव में तेंदुलकर परिवार का जादू, सानिया और सारा का लुक बना चर्चित

The CSR Journal Magazine
तेंदुलकर परिवार ने इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया। सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि और बच्चों ने घर पर ही गणपती बाप्पा का स्वागत किया। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं सानिया और सारा तेंदुलकर के ट्रेडिशनल लुक। दोनों बहनों ने अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान खींचा।

सानिया और सारा का ट्रेडिशनल लुक

सचिन के बेटे अर्जुन की पत्नी सानिया तेंदुलकर ने पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसमे उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। माथे पर टीका, गले में नेकलेस और हाथों में चूड़ियों के साथ उन्होंने अपना पारंपरिक अंदाज किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस लुक की फोटो साझा की, जिसमें लिखा था – “गणपति रेडी।” उनके फैंस ने कमेंट्स में उन्हें ‘प्रीटी’ और ‘फेयरीटेल’ जैसे शब्दों से सराहा।

सारा तेंदुलकर की खूबसूरती का जादू

सारा तेंदुलकर ने भी अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक झलक पेश की। उनकी पहली पोस्ट में वह ट्रेडिशनल ग्रीन साड़ी में नजर आईं, जिसमें सोने के हार और झुमके उनके अंदाज को और भी खास बना रहे थे। सारा ने लिखा, “Ganpu season,” और दूसरी पोस्ट में परिवार के साथ बप्पा के स्वागत करने का जिक्र किया।

सचिन की इको-फ्रेंडली पहल

सचिन तेंदुलकर ने गणेश विसर्जन का एक खास वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने परिवार के साथ छोटे गणेश की मूर्ति को ड्रम में विसर्जित करते हुए दिखाए गए। उनके कैप्शन – “गणपति बप्पा मोरया, अगले साल जल्दी आना,” ने कई लोगों के दिलों को छू लिया। उनके इस सिंपल और इको-फ्रेंडली अंदाज की प्रशंसा की जा रही है।

तेंदुलकर परिवार की सादगी और परंपरा

जहां बड़े पंडालों और धूमधाम के साथ गणेश विसर्जन होता है, वहीं तेंदुलकर परिवार ने इस बार सादगी से घर पर ही उत्सव मनाना पसंद किया। अर्जुन तेंदुलकर भी इस उत्सव का हिस्सा बने। सानिया और सारा के ट्रेडिशनल लुक ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। उनके फैंस अब भी इस पारंपरिक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

गणपति उत्सव के मौके पर तेंदुलकर परिवार का ये सादगी भरा और पारंपरिक अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है। फैंस बार-बार उनकी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं और इस खास मौके को याद कर रहे हैं। सानिया और सारा का लुक अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोगों का मन मोह रहा है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos