app-store-logo
play-store-logo
February 23, 2026

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, कई नागरिक मरे, भारत ने कड़ी चेतावनी दी

The CSR Journal Magazine
पाकिस्तान ने रविवार को अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान गई। भारत ने इस हमले की भर्त्सना करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह की सैन्य कार्रवाई कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

रमजान का पवित्र महीने में किया गया हमला

रणधीर जायसवाल ने रमजान के महीन की खासियत का ध्यान दिलाते हुए कहा कि इस समय में मानवता की रक्षा होनी चाहिए। भारत ने अफगानिस्तान की सॉवरेनिटी का समर्थन करते हुए यह स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की इस कार्रवाई की कोई भी वजह सही नहीं है। इस हमले के चलते 18 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

अफगान सरकार की प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान के सरकारी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर इस हवाई हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने आम नागरिकों पर अकारण बमबारी की है। उन्होंने जानकारी दी है कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं और राहत कार्य जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान का दावा कि उन्होंने 70 आतंकियों को मारा, पूरी तरह से गलत है।

पाकिस्तान का जवाब

इस बीच, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक का उद्देश्य टीटीपी और उसके सहयोगियों को निशाना बनाना था। उन्होंने बताया कि यह आतंकियों के ठिकानों को इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर निशाना बनाया गया था। अफगान सरकार ने इस दावे को सिरे से नकारते हुए कहा कि उनका हमला निर्दोष नागरिकों पर था।

दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव

पाकिस्तान के हमले के बाद से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है। अफगानिस्तान ने स्पष्ट किया है कि वे समय आने पर इस हमले का जवाब देंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार अफगानिस्तान पहले से ज्यादा ताकतवर पलटवार करेगा। पिछले साल भी दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिला था, जिसमें अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की कार्रवाई का करारा जवाब दिया था।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos