नीट पेपर लीक: लातूर के कोचिंग डायरेक्टर की 1500 करोड़ की संपत्ति का सच

The CSR Journal Magazine
NEET पेपर लीक मामले में नए खुलासे हुए हैं। CBI को यह संकेत मिले हैं कि पिछले साल भी NEET का पेपर परीक्षा से पहले महाराष्ट्र के लातूर स्थित रेनुकाई करियर सेंटर तक पहुंचा था। कोचिंग संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की पेपर लीक नेटवर्क से पुरानी सांठगांठ सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस कोचिंग से NEET 2025 में सफल छात्रों की पड़ताल की गई, जिनमें से 19 छात्रों का AIIMS में सिलेक्शन पाया गया। इनमें से 2 छात्रों का AIIMS दिल्ली, 5 का हैदराबाद और 3-3 का भोपाल व वाराणसी में सिलेक्शन हुआ। देश के कई अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी छात्रों का चयन हुआ।

कोचिंग का सफर: 10 छात्रों से 40,000 का नेटवर्क

शिवराज मोटेगांवकर ने अपने करियर की शुरुआत 25 साल पहले एक पार्ट-टाइम शिक्षक के रूप में की थी। 1999-2000 में लातूर की एक छोटी दुकान से 10 छात्रों के साथ ‘आरसीसी क्लासेस’ की शुरुआत की थी। आज इस कोचिंग का नेटवर्क लातूर, नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे, अकोला, नासिक और सोलापुर समेत 8 जिलों तक फैल चुका है। इस संस्थान में 40 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े हुए हैं। स्थानीय स्तर पर इसकी संपत्ति करीब 1500 करोड़ रुपए बताई जाती है।

पेपर लीक की जांच: आर्थिक रूप से मजबूत छात्रों को निशाना

CBI की जांच में यह भी पता चला है कि मोटेगांवकर ऐसे छात्रों को निशाना बनाता था, जो आर्थिक रूप से मजबूत थे और पढ़ाई में बेहतर थे। परिजनों के साथ डील के बाद उन्हें रेगुलर बैच में शामिल किया जाता था। परीक्षा से पहले अंतिम 15 दिनों में ‘वन-ऑन-वन मेंटरिंग कोर्स’ चलाकर छात्रों को सवाल-जवाब रटवाए जाते थे। CBI को इससे जुड़े कई वीडियो भी मिले हैं।

पेपर बेचन का मामला: कई राज्यों में फैला नेटवर्क

CBI के अधिकारियों के मुताबिक, शिवराज मोटेगांवकर पिछले कई वर्षों से पुणे की ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए प्रो. पीवी कुलकर्णी और मनीषा मांढरे के संपर्क में था। इस नेटवर्क में शामिल गुरुग्राम के यश यादव ने जयपुर के विकास बिवाल को NEET-2025 का पेपर बेचा था। आरोप है कि इस पेपर की मदद से विकास और उसके 5 भाई-बहनों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सिलेक्शन हुआ। CBI को शक है कि ये पेपर पुणे नेटवर्क के जरिए 15 लाख रुपए प्रति छात्र के हिसाब से बेचा गया।

CBI की छापेमारी: डिजिटल उपकरणों का जब्त होना

CBI ने मंगलवार को नागपुर के सेंट्रल एवेन्यू और इतवारी इलाके में दो छात्रों के घर छापे मारे। यहां से मोबाइल फोन, लैपटॉप, हस्तलिखित नोट्स और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। दोनों छात्रों ने इस साल NEET परीक्षा दी थी। CBI को इन छात्रों के मनीषा वाघमारे और केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी से संपर्क किए जाने के संकेत मिले हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos