app-store-logo
play-store-logo
February 6, 2026

Mumbai Crime: मुंबई में मूक-बधिर युवती से रेप के मामले में 17 लोगों का DNA टेस्ट, उनमें पिता ही रेपिस्ट निकला

The CSR Journal Magazine

पेट दर्द की शिकायत से हुआ बड़े राज का खुलासा

Mumbai Deaf Mute Girl Raped DNA Test Father Accused Case: मुंबई के कफ परेड इलाके में एक 20 साल की मूक-बधिर युवती के साथ हुए रेप का चौंकाने वाला केस सामने आया है। बात तब शुरू हुई जब सितंबर 2025 में युवती ने पेट में दर्द की शिकायत की। उसके बोल और सुन न पाने की वजह से इशारों में बात करते हुए उसने अपनी दादी को बताया कि उसे पेट में कुछ अजीब महसूस हो रहा है।

अस्पताल में जांच के बाद निकली प्रेग्नेंसी की बात

परिवार उसे तुरंत मुंबई के कामा एंड अल्बलेस अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि युवती पांच महीने की गर्भवती है। यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। अस्पताल ने बिना देर किए पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

बोल न सकने के कारण बयानों में आई दिक्कत

मूक-बधिर होने की वजह से पुलिस को शुरुआती जांच में काफी परेशानी हुई। युवती के बयान दर्ज करना आसान नहीं था। पुलिस ने युवती के पिता से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी से इनकार कर दिया और कोई ठोस जवाब नहीं दे सके कि बेटी गर्भवती कैसे हुई। इतना ही नहीं, उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया।

काउंसलिंग के बाद दर्ज हुई शिकायत

काउंसलर्स की मदद से युवती ने धीरे-धीरे इशारों में अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच में एक बाहरी शख्स को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

17 लोगों के लिए गए DNA सैंपल

पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए 17 संदिग्धों के खून और DNA सैंपल लिए। काफी दिनों की जांच के बाद 27 जनवरी 2026 को आई लैब रिपोर्ट ने सब कुछ साफ कर दिया। रिपोर्ट में सामने आया कि सिर्फ एक DNA सैंपल भ्रूण से मैच करता है—और वो था युवती के पिता का।

पिता की गिरफ्तारी से हिला परिवार

DNA टेस्ट में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह घिनौनी हरकत मार्च से सितंबर 2025 के बीच हुई। 22 सितंबर को इस केस में औपचारिक एफआईआर दर्ज की गई थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस अपराध में और कोई शामिल तो नहीं था।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos