Most expensive vegetable: आम आदमी की जेब पर महंगाई (Inflation) का बोझ बढ़ रहा है। तेल की कीमतों से लेकर खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर सब्जियों पर हुआ है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो रही है लेकिन सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। टमाटर 150 रुपए किलो, आलू 40-50 रुपए किलो तक पहुंच चुका है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी सब्जी कौन सी है? इस सब्जी की कीमत इतनी ज्यादा है कि 1 किलो के भाव में 1 तोला सोना तक नहीं खरीदा जा सकता है। कीमत इतनी है कि शायद आपकी महीने भर की सैलरी भी कम पड़ जाए! अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक, अमेरिकी हर महीने सब्जियों और किराने के सामान पर 165 से 345 डॉलर के बीच खर्च करते हैं। तो आइये जानते हैं कौन सी सब्जी है सबसे महंगी!
सफेद ट्रफल-White Truffle
Most expensive vegetable-सफ़ेद ट्रफ़ल दुनिया की सबसे महंगी सब्जी है। यह एक प्रकार का मशरूम है जो सबसे दुर्लभ और सबसे शानदार कवक है, जो केवल इटली और फ्रांस के कुछ खास क्षेत्रों में पाया जाता है। इस सब्जी की कीमत लगभग ₹2 लाख से ₹5 लाख प्रति किलोग्राम है।
Most expensive vegetable-आलू सभी को पसंद होते हैं। हर सब्जी में इसका अहम रोल है। हालांकि, आलू की एक फसल ऐसी भी है, जो दुर्लभ है। ये आलू केवल फ्रांस के एक निश्चित तट पर उगते हैं और हर साल केवल 10 दिनों के लिए ही पाए जा सकते हैं। द्वीप की नमकीन हवा के कारण, केवल आइल डी नोइरमौटियर (Île de Noirmoutier) पर उगाए गए, ला बोनोटे आलू (La Bonnotte Potatoes) प्रकृति में थोड़े नमकीन होते हैं। इनकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है।
मत्सुटेक मशरूम-Matsutake Mushrooms
Most expensive vegetable- मत्सुटेक मशरूम एक जापानी मशरूम है जो पतझड़ के मौसम में ज्यादातर पाया जाता है। इसका स्वाद दालचीनी जैसा होता है। ये ‘लाल देवदार के जंगलों’ में पाया जाता है। हालांकि, धीरे-धीरे मशरूम की ये खेती गायब हो रही है। जापान में इन मशरूमों की सालाना फसल 1000 टन से कम हो गई है। इन्हें कृत्रिम रूप से उगाना संभव नहीं है। इसकी प्रक्रिया में काफी सावधानी रखनी होती है, जिससे एक बेशकीमती सब्जी बनती है। इसकी अनुमानित कीमत 73,750 रुपए प्रति किलोग्राम है।
हॉप शूट-Hop Shoot
Most expensive vegetable-उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी हॉप शूट हरे और शंकु के आकार के फूल हैं, जिनका इस्तेमाल पेय पदार्थ, विशेष रूप से बीयर बनाने में होता है। तपेदिक (Tuberculosis) के इलाज में इसकी डंठल को काफी प्रभावी माना गया है, क्योंकि, यह औषधीय गुणों से भरपूर है। हॉप शूट्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण पौधा हैं। इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी होता है। हॉप्स को एक नियमित तापमान और छंटाई की जरूरत होती है। इसकी अनुमानित कीमत 72,000 रुपए (Hop Shoots Price) किलोग्राम है।
वसाबी रूट्स-Wasabi Roots
Most expensive vegetable: असली वसाबी रूट को आमतौर पर केवल हाई-एंड सुशी स्थानों (sushi places) पर ही परोसा जाता है, क्योंकि यह सब्जी उगाने में सबसे मुश्किल है। इस डिजीज-प्रोन (Disease Prone) पौधे को बढ़ने के लिए सही मात्रा में नमी और सही पोषक तत्व की जरूरत होती है। इसकी अनुमानित कीमत 18,500 रुपए (Wasabi roots price) किलोग्राम है।
यामाशिता पालक-Yamashita Spinach
Most expensive vegetable: फाइबर की नियमित खुराक लेने में इस विशेष रूप से उगाए गए पालक का इस्तेमाल होता है। हालांकि, नियमित तौर पर इसे लेना थोड़ा महंगा हो सकता है। टोक्यो (Tokyo) में जन्मी असफुमी यामाशिता पालक की इस किस्म को फ्रांस (France) में उगाया जाता है और सिर्फ मिशेलिन-स्टार शेफ को बेची जाती है। इस हरी पत्तेदार सब्जी की एक पैच उगाने में जो देखभाल होती है, वह इसकी कीमत में इजाफा करने के लिए काफी है। इसकी अनुमानित कीमत 2000 रुपए प्रति किलोग्राम है।
गुलाबी सलाद-Pink Salad
Most expensive vegetable: हम अक्सर सलाद में हरे रंग के लेट्यूस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाबी रंग का लेट्यूस भी होता है जो दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में आता है? दिखने में आकर्षक और पोषक तत्वों से भरपूर लेट्यूस हाई-एंड सलाद में लोकप्रिय है। इसकी कीमत ₹4000 से ₹5000 प्रति किलोग्राम है।
स्पेनिश मटर-Teardrop Peas
Most expensive vegetable: नाज़ुक और मीठे, स्पेनिश मटर, जिन्हें टियरड्रॉप मटर या ग्रीन कैवियर भी कहा जाता है, मुख्य रूप से स्पेन में पाए जाते हैं और बहुत ही संवेदनशील और कीमती सब्ज़ी है। कटाई का मौसम छोटा होने के कारण, इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। यह बाज़ार में ₹7,000-₹8,000 प्रति किलोग्राम पर मिलता है।