मानसून में कॉकरोच का आतंक खत्म करें: ये 5 घरेलू उपाय

The CSR Journal Magazine
मानसून का मौसम आते ही वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिसके कारण कॉकरोच घरों में तेजी से दिखाई देने लगते हैं। ये कीड़े किचन में गंदगी फैलाते हैं और खाद्य वस्तुओं को नुकसान पहुंचाते हैं। यदि आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कुछ सरल घरेलू उपाय अपनाकर आप कॉकरोच को अपने घर से दूर रख सकते हैं।

1. बोरिक पाउडर का जादू

बोरिक पाउडर कॉकरोच के लिए एक प्रभावी उपाय है। इसे अपने किचन और बाथरूम में उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉकरोच अक्सर आते हैं। यह पाउडर उन्हें धीरे-धीरे मारता है। यह एक Safe और Cheap Method है।

2. नींबू और पानी का मिश्रण

नींबू का खुशबू कॉकरोचों को दूर भगाता है। एक कप नींबू का रस और एक कप पानी मिलाकर स्प्रे बॉटल में भरें और इसे अपनी किचन में छिड़कें। ये न केवल कॉकरोच को दूर करेगा, बल्कि मीठी महक भी लाएगा।

3. Baking Soda का इस्तेमाल

Baking Soda एक और सरल घरेलू उपाय है। इसे चीनी के साथ मिलाकर कॉकरोच के रास्तों पर छिड़कें। जब कॉकरोच इसे खाते हैं, तो यह उनके लिए जहरीला साबित होता है। यह एक असरदार Remedy है जो आपके किचन को सुरक्षित रखेगा।

4. विनेगर का प्रभावी उपयोग

सफेद विनेगर को कॉकरोच से लड़ने का एक सरल उपाय माना जाता है। एक भाग विनेगर और एक भाग पानी मिलाकर स्प्रे बॉटल में रखें और किचन में छिड़कें। विनेगर की तेज गंध कॉकरोचों को दूर रखेगी और आपको साफ-सुथरा वातावरण देगी।

5. सुखी मिंट की पत्तियां

सुखी मिंट की पत्तियां कॉकरोचों को दूर भगाने में मददगार होती हैं। इन पत्तियों को किचन के कोनों और दरवाजों पर रखें। उनकी खुशबू कॉकरोचों को भगा देगी और आपका घर ताजा बना रहेगा।

अंत में, स्वच्छता का ध्यान रखें

इन सभी घरेलू उपायों के साथ-साथ यह जरूरी है कि आप अपने घर को साफ-सुथरा रखें। नियमित रूप से किचन की सफाई करें और खाद्य पदार्थों को सही तरीके से स्टोर करें ताकि कॉकरोचों को पनपने का मौका ना मिले। मानसून में ये कदम उठाकर आप अपने घर को सुरक्षित और साफ रख सकते हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos