दिल्ली सरकार ने गौशालाओं को 20.26 करोड़ की सहायता देकर बेसहारा गौवंश के कल्याण को दिया बढ़ावा

The CSR Journal Magazine
दिल्ली सरकार ने बेसहारा गौवंश के कल्याण के लिए गौशालाओं को ₹20.26 करोड़ की आर्थिक सहायता और लीज एक्सटेंशन प्रमाणपत्र प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चार महत्वपूर्ण गौशालाओं को बकाया राशि और चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि उनकी सरकार निराश्रित गौवंश की समुचित देखभाल के लिए कृतसंकल्पित है और इन गौशालाओं के माध्यम से ठोस कदम उठा रही है।

गौशालाओं तक आर्थिक सहायता का प्रवाह

मुख्यमंत्री ने सोमवार (31 मार्च) को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में यह घोषणा की। इस अवसर पर गौशालाओं में आधुनिक बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता भी वितरित की गई। उहोंने स्थानीय निकायों द्वारा लाए गए निराश्रित गौवंश की देखभाल के लिए चार गौशालाओं सुल्तानपुर डबास, रेवला खानपुर, हरेवली और सुरहेड़ा के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए।

विशेष योजनाएं और वित्तीय स्वीकृति

दिल्ली सरकार ने इस पहल के तहत लगभग 20.26 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसमें 7.64 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बकाया भुगतान के लिए और 12.62 करोड़ रुपए चारे की लागत के लिए शामिल हैं। इनमें से चार गौशालाओं के लीज और लाइसेंस भी नवीनीकरण का लाभ उठाने वाले हैं। इतना ही नहीं, यह भी पुष्टि की गई है कि गौवंश को स्थायी रूप से उचित भोजन, सुरक्षित स्थान और चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।

गौशालाओं के विकास की दिशा में नए कदम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आगामी चरण में 10 आधुनिक गौशालाओं के विकास पर ध्यान दिया जाएगा। इन गौशालाओं में निराश्रित गौ माता की देखभाल, संरक्षण और संवर्धन को सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही 40 गौशालाओं को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ लैस किया जाएगा।

सरकार की प्रतिबद्धता

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार गौशालाओं को केवल पशु आश्रय स्थल नहीं, बल्कि सेवा और करुणा के केंद्र के रूप में देखती है। उन्होंने बताया कि आवारा गायों का संरक्षण एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। गौशालाओं द्वारा बेजुबानों को चिकित्सा सहित पोषण और आश्रय प्रदान करना सराहनीय है।

वित्तीय और प्रशासनिक बाधाओं का सामना

सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार कोई भी वित्तीय या प्रशासनिक बाधा को गौवंश की सेवा में आड़े नहीं आने देगी। उनका उद्देश्य है कि गौशाला प्रबंधन केवल पशुओं की देखभाल पर ध्यान केंद्रित करे। इस दौरान गौशालाओं के उचित प्रबंधन के लिए समाज और सरकार के बीच सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

भविष्य की योजनाएं

सीएम ने कहा कि गौशालाओं के साथ नई तकनीकों और बेहतर चारा प्रबंधन प्रणालियों पर काम किया जाएगा। गौशाला प्रतिनिधियों ने समय पर वित्तीय सहायता के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया और गौवंश की सेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दर्शाई। उनकी इस पहल का उद्देश्य न केवल गौशालाओं के माध्यम से पशु अधिकारों की रक्षा करना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि दिल्ली की सड़कों पर कोई आवारा पशु उपेक्षित न रहे।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos