Bollywood on PM Modi 25 years of public service: PM Modi की जनसेवा के 25 साल, बॉलीवुड ने यूं दिया बधाई

The CSR Journal Magazine
Bollywood on PM Modi 25 years of public service: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्षों की उपलब्धि पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। कलाकारों ने पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल का जिक्र करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। कुछ ने उनकी सेहत की कामना की, तो कुछ ने देश के प्रति उनके समर्पण और ऊर्जा की प्रशंसा की।

Bollywood on PM Modi 25 years of public service: आयुष्मान खुराना का संदेश

आयुष्मान खुराना ने पीएम मोदी को इस खास उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इसी तरह देश और समाज के लिए काम करते रहें। आयुष्मान ने उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की प्रार्थना भी की। दिग्गज अभिनेता पुनीत इस्सर ने भी प्रधानमंत्री के स्वस्थ और सक्रिय रहने की कामना की। उनका कहना था कि नरेंद्र मोदी जिस तरह देश के लिए काम कर रहे हैं, उसे देखते हुए उन्हें आगे भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

उपासना सिंह की राय

एक्ट्रेस उपासना सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर अपनी व्यक्तिगत राय साझा की। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके अंदर मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ी। उपासना ने बताया कि पहले उन्होंने कभी वोट नहीं डाला था, लेकिन अब वो बीजेपी के समर्थन में वोट देने जाती हैं। उन्होंने पीएम मोदी की कार्यक्षमता और ऊर्जा की प्रशंसा की। उनका मानना है कि जिस उम्र में नरेंद्र मोदी लगातार सक्रिय हैं, वह प्रशंसा योग्य है।

प्रसून जोशी की सराहना

प्रसार भारती के चेयरपर्सन और गीतकार प्रसून जोशी ने पीएम मोदी को ‘कर्मयोगी’ बताते हुए उनके काम करने के तरीकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मेहनत लोगों के लिए एक उदाहरण पेश करती है कि प्रयासों के जरिए बदलाव लाया जा सकता है।

कंगना रनौत की प्रेरणा

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मोदी के सफर को देशसेवा और समर्पण की प्रेरणा बताया। कंगना यह बात कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान कही। वहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ पीएम मोदी का संबोधन भी सुना।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos